न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कराची शेयर बाजार में हाहाकार, कंगाल हुआ पाकिस्तान, लग गया लोअर सर्किट

पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद कराची शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। ट्रेडिंग रुकी, निवेशकों में डर और अनिश्चितता का माहौल है। जानिए पूरी खबर और गिरावट के कारण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 2:49:05

कराची शेयर बाजार में हाहाकार, कंगाल हुआ पाकिस्तान, लग गया लोअर सर्किट

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद कराची स्टॉक एक्सचेंज में हाहाकार मच गया है। ऑपरेशन सिंदूर की खबर से पाकिस्तान के निवेशकों में दहशत का माहौल फैल गया है। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान का शेयर बाजार बुरी तरह से क्रैश हो गया है। पाकिस्तान में दोपहर 1 बजे के आस-पास कराची स्टॉक मार्केट में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है, जिसके चलते वहां ट्रेडिंग रोक दी गई है।

लग गया लोअर सर्किट

8 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते लोअर सर्किट लग गया। यह 110,009.03 के बंद भाव के मुकाबले 110,989.7 पर खुला। इसके बाद KSE 100 Index 103,060.30 के स्तर पर लोअर सर्किट लग गया, जिससे 6.32 फीसदी की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, 22 अप्रैल 2025 से लेकर 8 मई 2025 तक KSE 100 इंडेक्स में 13 फीसदी और KSE 30 इंडेक्स में 14.3 फीसदी की गिरावट आई है।

लोअर सर्किट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली

कराची स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग के दौरान लोअर सर्किट लगाना पड़ा, जिसका मतलब यह है कि गिरावट की सीमा पार हो गई। विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में लिक्विडिटी संकट उत्पन्न हो गया है। बैंकिंग, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

आने वाले दिनों में और गिरावट की आशंका

पाक कुवैत इन्वेस्टमेंट कंपनी के रिसर्च हेड, Samiullah Tariq ने Dawn को बताया कि यह गिरावट फिलहाल तनाव का परिणाम है, लेकिन यदि हालात नहीं सुधरते तो बाजार में और गिरावट आ सकती है। शाहबाज अशरफ, CIO, Firm Ventures ने Dawn को बताया कि लंबे समय में बाजार सुधर सकता है, लेकिन फिलहाल अनिश्चितता बढ़ चुकी है।

गिरावट का मुख्य कारण

भारत द्वारा 7 मई की रात पीओके में की गई सैन्य कार्रवाई (‘ऑपरेशन सिंदूर’) और पाकिस्तान द्वारा चीन निर्मित J-10C जेट से भारतीय विमानों को निशाना बनाने का दावा। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि पर असर और निवेशकों में बढ़ी अनिश्चितता भी इस गिरावट के कारण बने हैं। इसके अतिरिक्त, 8 मई को लाहौर, कराची, रावलपिंडी समेत 12 जगहों पर हुए ड्रोन धमाकों ने पाकिस्तान को दहला दिया, जिससे शेयर बाजार में और भी बड़ी गिरावट आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब