न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटेहरी उपचुनाव में भाजपा की जमानत जब्त, सपा को लगा झटका, बसपा ने मारी बाजी

कटेहरी में हुए इस उपचुनाव में ऐसा रिजल्ट आया कि बसपा खुश हो गई तो समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। वहीं इस चुनाव में भाजपा की हालत खराब हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 8:02:50

कटेहरी उपचुनाव में भाजपा की जमानत जब्त, सपा को लगा झटका, बसपा ने मारी बाजी

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी प्रथम जिला पंचायत की सीट पर हुए उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना के दौरान बसपा समर्थित प्रत्याशी दीपलता उर्फ डिंपल शुरू से ही आगे रही और उन्हें जीत मिली है। लोकसभा चुनाव 2024 में मिली हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए यह जीत संजीवनी की तरह देखी जा रही है।

कटेहरी में हुए इस उपचुनाव में ऐसा रिजल्ट आया कि बसपा खुश हो गई तो समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। वहीं इस चुनाव में भाजपा की हालत खराब हो गई है। बसपा इस उपचुनाव में सपा से सीट छीनने में कामयाब रही और जिले में जनाधार खो चुकी बसपा को इस उपचुनाव में संजीवनी मिल गई है। इस उपचुनाव में मिली विजय पर बसपा जिला अध्यक्ष ने खुशी जताते हुए कहा कि एक बार जनता बहन जी के साथ खड़ी हो गई है और जनता अब यह जान गई है कि बसपा ही उनका भला कर सकती है।

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में जीतीं श्याम कली की मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। फिर कटेहरी प्रथम जिला पंचायत की सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा समर्थित उम्मीदवार दीप लता उर्फ डिंपल गौतम ने जीत दर्ज की। वहीं सपा समर्थित उम्मीदवार क्रांति देवी दूसरे स्थान पर रहीं और भाजपा समर्थित उम्मीदवार सावित्री देवी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाईं।

कटेहरी जिला पंचायत प्रथम सदस्य रहीं श्याम कली के निधन के बाद इस सीट पर 6 अगस्त को चुनाव हुआ था। जिस पर सपा, बसपा और भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे, मतगणना आज बुधवार (8 अगस्त) को सुबह शुरू हुई। इस मतगणना में बसपा समर्थित प्रत्याशी दीपलता उर्फ डिंपल शुरू से ही आगे रहीं और उन्हें जीत मिली। उन्होंने अपने निकटतम सपा समर्थित उम्मीदवार कांती देवी को 2639 वोट से हराया, बसपा के दीपलता उर्फ डिंपल को 5599 वोट मिले तो सपा के कांती देवी को 2960 जबकि भाजपा की सावित्री देवी को 241 वोट मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल