न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीमा तनाव के बीच बीकानेर के सभी छात्रावास खाली, स्कूल-कोचिंग बंद, शिक्षा विभाग हाई अलर्ट पर

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विवेकानंद और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, बीकानेर शहर के मूकबधिर विद्यालय, और प्रदेश के एकमात्र आवासीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के हॉस्टलों को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। हॉस्टलों में रह रहे सभी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों को सूचित कर घर भेज दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 5:44:41

सीमा तनाव के बीच बीकानेर के सभी छात्रावास खाली, स्कूल-कोचिंग बंद, शिक्षा विभाग हाई अलर्ट पर

बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बीकानेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विवेकानंद और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, बीकानेर शहर के मूकबधिर विद्यालय, और प्रदेश के एकमात्र आवासीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के हॉस्टलों को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। हॉस्टलों में रह रहे सभी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों को सूचित कर घर भेज दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा ने जानकारी दी कि जिले की सभी कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी सरकारी और निजी विद्यालय भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। यह निर्णय प्रशासन की ओर से जारी एहतियाती दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अभिभावकों को बुलाकर छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के तहत सभी आवासीय संस्थानों को छात्रों के परिजनों को सूचित कर हॉस्टल खाली कराने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा, "स्थिति सामान्य होने तक विद्यार्थियों को स्कूल या हॉस्टल में नहीं बुलाया जाएगा।"

सिविल डिफेंस के लिए शिक्षक तैयार होंगे

वहीं, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक पत्र जारी करते हुए शिक्षा विभाग को भी सिविल डिफेंस गतिविधियों में सहयोग देने के लिए सतर्क रहने को कहा है। निर्देशों में शारीरिक शिक्षकों और अन्य योग्य शिक्षकों को सिविल डिफेंस के लिए विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में प्रशासन को पूर्ण सहयोग मिल सके।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि युद्ध जैसी स्थिति में विभागीय कर्मियों को प्रशिक्षण देकर राहत और बचाव कार्यों में लगाया जा सकता है। इसके लिए जिलों के अधिकारियों को पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख बिंदु:

• बीकानेर जिले के सभी हॉस्टल खाली कराए गए, छात्र घर भेजे गए

• जिले के सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद

• शिक्षा विभाग को सिविल डिफेंस के लिए सतर्क रहने के आदेश

• शिक्षकों को आपात प्रशिक्षण देने की योजना

नोट: यह कदम भारत-पाक सीमा पर वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र पूरी तरह सावधानी और सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?