न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अथिया ने दिखाई इवारा की झलक, शेयर की ये प्यारी तस्वीरें भीं, सिजेरियन डिलीवरी पर ऐसा बोल फंसे सुनील

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इसी साल मार्च में माता-पिता बने हैं। उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 May 2025 12:14:33

2 News : अथिया ने दिखाई इवारा की झलक, शेयर की ये प्यारी तस्वीरें भीं, सिजेरियन डिलीवरी पर ऐसा बोल फंसे सुनील

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इसी साल मार्च में माता-पिता बने हैं। उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम इवारा रखा है। दोनों बेटी को पाकर काफी खुश हैं। अब अथिया ने बेटी की झलक दिखाई है। उन्होंने पोस्ट में कुछ और खास चीजों की तस्वीरें शेयर की हैं। अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ये फोटो साझा की हैं। पहली फोटो अथिया की एक सेल्फी है, दूसरी फोटो में एक थ्रेड वर्क वाली खूबसूरत डिजाइन दिख रही है। तीसरी फोटो में इवारा के पैर नजर आ रहे हैं।

इसमें राहुल के हाथ नजर आ रहे हैं, जिन पर टैटू बने हुए हैं। राहुल ने इवारा को गोद में ले रखा है। अगली दो फोटो में सनसेट और गुलदस्ता है। छठी फोटो में एक वुडन कंघी और एक वुडन हेयर ब्रश है। इस पर इवारा का नाम लिखा है। अगली स्लाइड में एक वीडियो है जिसमें इवारा के बर्थडे के एक महीने के सेलिब्रेशन वाला केक है। इसके साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा, “लाइफ लेटली।” ये तस्वीरें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

वे इन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें राहुल और अथिया ने 23 जनवरी 2023 को अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को नाम देते हुए शादी कर ली थी। अब शादी के दो साल बाद इस स्टार कपल के घर नन्हीं परी का आगमन हुआ। दोनों ने पिछले साल नवंबर में जानकारी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। अथिया अधिकतर समय राहुल की ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज के दौरान उनके साथ ही रही थीं। प्रेग्नेंसी के आखिरी के महीनों में उन्हें परिवार के साथ देखा गया। आईपीएल के शुरुआती समय में 24 मार्च को अथिया ने बेटी को जन्म दिया। अथिया ने कुछ फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी थी।

सुनील शेट्टी ने कहा, अथिया ने सी-सेक्शन के बजाय नॉर्मल डिलीवरी चुनी…

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी नाना बनने के बाद आए दिन जहां भी जाते हैं तो इस बारे में जरूर बातें करते हैं। हाल ही में सुनील ने कहा कि अथिया ने सी-सेक्शन की जगह नॉर्मल डिलीवरी को चुना, जो बेहद हैरान करने वाला था। हालांकि इस दौरान उन्होंने इसे लेकर जो बातें सामने रखी वो फैंस को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रॉल किया जाने लगा। सुनील ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऐसी दुनिया में जहां हर कोई सिजेरियन डिलीवरी से होने वाले बच्चे को जन्म देना चाहता है, अथिया ने ऐसा न करके नॉर्मल डिलीवरी को चुना।

मुझे याद है कि अस्पताल में हर नर्स और बाल रोग विशेषज्ञ ने कहा था कि यह अविश्वसनीय है कि अथिया ने पूरी प्रक्रिया को कैसे पूरा किया। एक पिता के रूप में यह बात मुझे बहुत प्रभावित करती है। मैं सोच रहा था, ‘वाह, वह तैयार है!’ अथिया ऐसा करने के लिए बहुत, बहुत मजबूत थी। इंटरव्यू में आगे सुनील ने अथिया की आंतरिक शक्ति का भी श्रेय दिया, जो उन्हें अपनी मां माना शेट्टी से विरासत में मिली है। सी-सेक्शन पर सुनील की टिप्पणी ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

एक यूजर ने लिखा, “सी-सेक्शन का आराम! यह नया है!” दूसरे ने लिखा, “इसमें गर्व करने की क्या बात है? इस तरह या उस तरह, बच्चा सुरक्षित होना चाहिए, मां सुरक्षित होनी चाहिए। जन्म की यात्रा सी-सेक्शन या प्राकृतिक के बारे में नहीं है…उन लोगों पर शर्म आती है जो अभी भी ऐसा सोचते हैं।” तीसरे ने लिखा, “केवल एक आदमी ही यह सोचने की हिम्मत कर सकता है कि सी-सेक्शन एक आराम है।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज