न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उन्हें अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए’, डेलीगेशन में शामिल किए जाने पर जयराम रमेश ने शशि थरूर समेत इन नेताओं को दिया संदेश

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सरकार द्वारा भेजे गए प्रतिनिधिमंडल को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे नेताओं से अंतरात्मा की आवाज सुनने की अपील की। उन्होंने सरकार पर नामों के चयन में पक्षपात और राजनीतिकरण का आरोप लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 12:44:05

 ‘उन्हें अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए’, डेलीगेशन में शामिल किए जाने पर जयराम रमेश ने शशि थरूर समेत इन नेताओं को दिया संदेश

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विभिन्न देशों में भेजे जा रहे प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सरकार द्वारा कांग्रेस की ओर से भेजी गई लिस्ट में सिर्फ एक नाम को चुना गया, जिसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए गए सांसदों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'क्रोनोलॉजी को समझिए। 16 तारीख को केंद्र सरकार की तरफ से किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से संपर्क किया और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए कांग्रेस से 4 नामों की मांग की। उसी दिन दोपहर 12 बजे से पहले राहुल गांधी ने एक पत्र के साथ हमारी पार्टी के चार नाम भेजे – आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, नासिर हुसैन और राजा बरार। लेकिन सरकार की मंशा शुरू से ही शरारती थी। उन्होंने सूची में हमारे अलावा चार अन्य नाम शामिल किए, जिनमें से केवल आनंद शर्मा का नाम हमारी सूची से था।'

‘ऑपरेशन सिंदूर का हो रहा राजनीतिकरण’

जयराम रमेश ने आगे कहा, “हमारे सांसद हैं, कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं, उन्हें अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए। हमारी ओर से जिन चार नामों की सिफारिश की गई थी, उनमें से केवल एक को शामिल किया गया है। हम समझते हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' का राजनीतिकरण किया जा रहा है। लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह स्पष्ट मत है कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। जिन अन्य चार सांसदों को शामिल किया गया है, वे पार्टी की ओर से नामित नहीं हैं, फिर भी उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए और इस मसले को राजनीतिक रूप न दें।"

सरकार ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी प्रतिनिधिमंडल में किया शामिल

सरकार की ओर से जिन चार कांग्रेस सांसदों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है, उनमें शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और आनंद शर्मा के नाम हैं। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया गया है, हालांकि वे वर्तमान में सांसद नहीं हैं। वहीं अमेरिका, ब्राजील, गुयाना और कोलंबिया की यात्रा पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शशि थरूर को सौंपा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं