न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar : 24 घंटे में मिले 3306 कोरोना मरीज, 6015 हुए ठीक; 104 की हुई मौत

बिहार में कोरोना काफी हद तक काबू में आ गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 35,129 तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 May 2021 9:28:58

Bihar : 24 घंटे में मिले  3306 कोरोना मरीज, 6015 हुए ठीक; 104 की हुई मौत

बिहार में कोरोना काफी हद तक काबू में आ गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 35,129 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में 3306 कोरोना मरीज मिले है। इसके साथ ही 6015 मरीज ठीक भी हुए है। राज्य में कोरोना का रिकवरी दर अब सामान्य की तरफ बढ़ता जा रहा है और बढ़कर 94.27% तक पहुंच चुका है। लॉकडाउन लगने के बाद संक्रमण में तेजी से कमी आई है और माना जा रहा है कि 1 जून तक आंकड़ा 500 तक पहुंच सकता है, जिसके बाद सरकार पाबंदियां हटाने पर भी विचार कर सकती है। हालांकि, इस बीच सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाने वाली है बात है संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या। इसमें कमी आने की बजाह इजाफा हो रहा है। राज्य में 24 घंटे में 104 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

पटना में 285 मरीजों की पुष्टि हुई है। अन्य जिलों की बात करें तो अररिया में 92, औरंगाबाद में 96, बेगूसराय में 313, दरभंगा में 102, गोपालगंज में 148, कटिहार में 166, मुजफ्फरपुर में 171, नालंदा में 113, पूर्णिया में 208, समस्तीपुर में 237, सिवान में 114, सुपौल में 104 और वैशाली में 95 नए मरीज मिले हैं। इस बीच सरकार कोरोना जांच और टीकाकरण अभियान तेजी से चला रही है, ताकि समय रहते मरीजों की पहचान हो सके और उनका इलाज हो सके।

ब्लैक फंगस ने ली 2 की जान

राज्य में भले ही कोरोना मरीज कम हो रहे है लेकिन ब्लैक फंगस का तांडव जारी है। मंगलवार को 24 घंटे में ब्लैक फंगस से संक्रमित 2 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मंगलवार को 150 से अधिक मामले सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की OPD में आए हैं। पुष्टि के लिए संक्रमितों की जांच पड़ताल की जा रही है। कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट वालों में भी ब्लैक फंगस के मामले अधिक मिल रहे हैं। मंगलवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान IGIMS में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ ब्लैक फंगस के कुल 5 नए मामले आए हैं। पूर्व में 6 संक्रमित संस्थान में भर्ती हैं जो कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ब्लैक फंगस से संक्रमित हैं। ऐसे मामलों की कुल संख्या 11 हो गई है जिसमें कोरोना पॉजिटिव के साथ संक्रमित को ब्लैक फंगस भी है।

कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ब्लैक फंगस के मामले काफी अधिक आ रहे हैं। मंगलवार को 24 घंटे में 14 नए ऐसे मामले आए हैं जिनमें कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव थी और उन्हें ब्लैक फंगस था। पूर्व में भी ऐसे 74 लोग भर्ती हैं जो कोरोना निगेटिव होने के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हैं। ऐसे संक्रमितों की संख्या 88 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया