न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

44 साल बाद फिर से रिलीज हुई ‘उमराव जान’, स्क्रीनिंग में रेखा ने आइकॉनिक लुक से जीता दिल, ये दिग्गज सितारे भी दिखे

रेखा को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री माना जाता है। रेखा ने 70-80 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 June 2025 11:33:57

44 साल बाद फिर से रिलीज हुई ‘उमराव जान’, स्क्रीनिंग में रेखा ने आइकॉनिक लुक से जीता दिल, ये दिग्गज सितारे भी दिखे

रेखा को बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री माना जाता है। रेखा ने 70-80 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्हें अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम करने का मौका मिला। हालांकि उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा सदी के महानायक माने जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ जमी। इसी दौरान रेखा ने साल 1981 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ में यादगार भूमिका निभाई थी, जो आज तक लोगों के दिलों में बसी हुई है। अब इस फिल्म और रेखा को पसंद करने वालों को एक सौगात मिली है।

यह मूवी आज शुक्रवार (27 जून) को सिनेमाघरों में री-रिलीज हो गई यानी लोगों को एक बार फिर से इसका जादू देखने को मिलेगा। इससे पहले गुरुवार को इस फिल्म की ग्रैंड स्क्रीनिंग होस्ट की गई। इसमें रेखा समेत बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार-चांद लगा दिए। रेखा ने अपने आइकॉनिक लुक को फिर से फ्लॉन्ट कर सबका दिल जीत लिया। मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की आइवरी गोल्ड ड्रेस में रेखा बला की खूबसूरत लग रही थीं। रेखा ने एक सदाबहार क्लासी गोल्ड और आइवरी ड्रेस पहनकर फिल्म को परफेक्ट ट्रिब्यूट दिया।

उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वे 70 साल की हो चुकी हैं। स्क्रीनिंग में अनिल कपूर भी व्हाइट आउटफिट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेखा संग रेड कार्पेट पर खूब डांस भी किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। रेखा को चियर अप करने के लिए दिग्गज अभिनेता राज बब्बर, जितेंद्र और कबीर बेदी भी पहुंचे। तीनों रेखा के साथ काम कर चुके हैं। स्क्रीनिंग में हेमा मालिनी भी बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। हेमा ने बनारसी साड़ी पहन रेड कार्पेट पर खूब पोज दिए।

rekha,actress rekha,umrao jaan,umrao jaan movie,umrao jaan re release,umrao jaan screening,Hema Malini,alia bhatt,jeetendra

आलिया भट्ट ने रेखा के ‘सिलसिला’ फिल्म के लुक को किया फ्लॉन्ट

अभिनेत्री तनुजा बेटी तनीषा मुखर्जी के साथ दिखीं। इस दौरान मां-बेटी की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर खूब तस्वीरें क्लिक कराईं। एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने व्हाइट आइकॉनिक लुक में रेखा का हाथ थामे हुए रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए। तबू रेड आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। रेखा और तबू ने एक-दूसरे को गले लगाकर फोटो खिंचवाई। नुसरत भरुचा व्हाइट आउटफिट में थीं। आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं।

इस दौरान आलिया ने रेखा के ‘सिलसिला’ फिल्म के लुक को फ्लॉन्ट किया। खुशी कपूर और फातिमा सना शेख भी शानदार लुक में दिखीं। दोनों ने व्हाइट आउटफिट में इवेंट में चार चांद लगा दिए। सलमान खान की भांजी अलविरा अग्निहोत्री भी पहुंचीं। सनी कौशल और विजय वर्मा भी डैशिंग अंदाज में नजर आए। स्क्रीनिंग में जॉनी लिवर से लेकर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, अदनान सामी, ए आर रहमान, निमरत कौर भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी स्टार्स की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन