न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करीना ने विक्की को बताया बच्चों को क्यों लगता है सैफ का साथ अच्छा, भंसाली के साथ रिश्ते पर कही यह बात

करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। इस कपल की पहली मुलाकात साल 2008 में ‘टशन’ मूवी के सेट पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 1:12:12

2 News : करीना ने विक्की को बताया बच्चों को क्यों लगता है सैफ का साथ अच्छा, भंसाली के साथ रिश्ते पर कही यह बात

करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। इस कपल की पहली मुलाकात साल 2008 में ‘टशन’ मूवी के सेट पर हुई थी। जल्द ही उनकी केमिस्ट्री एक रिश्ते में बदल गई। उन्होंने साल 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान का स्वागत किया। इसके बाद साल 2021 में उनके दूसरे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म हुआ। चारों जनों को अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। काम से ब्रेक मिलते ही सैफ-करीना बच्चों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं।

इस बीच करीना ने एक्टर विक्की कौशल के साथ चैट के दौरान एक वर्किंग मदर होने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया द्वारा आयोजित एक बातचीत में विक्की ने करीना से पूछा कि उनके बच्चे शूटिंग के लिए उनके दूर रहने को कैसे हैंडल करते हैं। इस पर करीना ने बताया कि यह मुश्किल हो जाता है। इस साल सैफ बाहर गए और दो फिल्मों की शूटिंग की, इसलिए उन्हें मम्मा के घर पर रहने की आदत हो गई थी। अब अगर मैं शूटिंग पर जाती हूं - जैसे कि कुछ दिनों के लिए, जब मैं ऐड की शूटिंग कर रही होती हूं, महीने में 10-15 दिन - तो वे मुझसे चिढ़ जाते हैं।

वे हमेशा कहते हैं, 'अम्मा कहां हैं?'। जब सैफ उनके साथ होते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि वे बहुत प्यारे पिता हैं और वे बहुत ही एक्टिव पिता हैं। साथ ही जब वे आस-पास होते हैं तो उन्हें खूब टीवी देखने को मिलता है। मेरे बड़े बेटे को सैफ के साथ गिटार और ड्रम बजाना बहुत पसंद है। जब मैं आस-पास नहीं होती, तो उन्हें हमेशा टीवी देखने का समय मिलता है। पिता हमेशा उन्हें लाड़-प्यार करते हैं। मैं तो उनसे हमेशा कहती हू 'सो जाओ।’ उल्लेखनीय है कि फैंस तैमूर और जेह दोनों की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं। यहां तक कि वे पैपराजी के भी फेवरेट हैं। हालांकि उन्हें लगातार फॉलो करने के कारण कई बार सैफ-करीना से फटकार भी पड़ चुकी है।

Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,saif ali khan,kareena saif,taimur,jeh,vicky kaushal,sanjay leela bhansali,love and war,devdas

करीना ने कहा, संजय लीला भंसाली के साथ रिश्ते में हमेशा होते हैं उतार-चढ़ाव…

विक्की के साथ इसी चैट में करीना ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली संग उनके रिश्ते को लेकर भी बात की। करीना ने कहा कि हमारा बॉन्ड लव एंड वॉर वाला है। इसके बाद विक्की पूछते हैं कि अब क्या है? लव एंड वॉर? फिर करीना मुस्कुराते हुए कहती हैं कि हमारे रिश्ते में हमेशा उतार-चढ़ाव होते हैं..और ये हमेशा ही चलता रहता है। लेकिन मुझे लगता है कि तुम इस मामले में किस्मतवाले हो। क्या कास्ट है, क्या फिल्म होने वाली है। मैं तुम्हें एक लव स्टोरी में देखना चाहती हूं।

बता दें कि करीना और भंसाली के बीच का विवाद सालों पुराना है। करीना ने भंसाली पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘देवदास’ में ‘पारो’ का रोल उन्हें ऑफर हुआ था। फिर उन्हें बिना बताए उस फिल्म से निकाल ऐश्वर्या को कास्ट कर लिया गया। खबरें ये भी हैं कि ‘गोलियों की रासलीला : रामलीला’ से भी करीना को बाहर का रास्ता दिखा दीपिका को चुना गया था।

इसके बाद से दोनों एक-दूसरे पर बयानबाजी करते रहते हैं। गौरतलब है कि विक्की जल्द ही भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगे, जो अगले साल रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी हैं। दोनों भंसाली के साथ काम कर चुके हैं, जबकि विक्की को पहली बार मौका मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी