Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TRP की रेस में बाजी मार गया 'तारक मेहता', सचिन श्रॉफ बोले- इस शो का हिस्सा होना गर्व और जिम्मेदारी दोनो

सब टीवी का कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया है। एक्टर सचिन श्रॉफ ने कहा कि इस आइकॉनिक शो का हिस्सा बनना गर्व के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 2:50:02

TRP की रेस में बाजी मार गया 'तारक मेहता', सचिन श्रॉफ बोले- इस शो का हिस्सा होना गर्व और जिम्मेदारी दोनो

सब टीवी का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पारिवारिक कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर दर्शकों के दिलों में छा गया है। 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में शो ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस हफ्ते शो की टीआरपी 2.2 रही, जिसने 'अनुपमा' जैसे टॉप शो को भी पछाड़ दिया। इस शानदार उपलब्धि पर शो में 'तारक मेहता' का किरदार निभाने वाले एक्टर सचिन श्रॉफ ने अपनी भावनाएं साझा कीं और प्रोड्यूसर असित मोदी समेत पूरी टीम का आभार जताया।

नंबर 1 पर आने के बाद क्या बोले सचिन श्रॉफ?


इंडिया फोरम्स से खास बातचीत में सचिन श्रॉफ ने कहा, “सबसे पहले मैं हमारे निर्माता असित कुमार मोदी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने वर्षों से इतना सार्थक और दिल छू लेने वाला कंटेंट बनाया है। साथ ही, हमारे लाखों दर्शकों का धन्यवाद, जिनका प्यार और समर्थन ही हमें हमेशा प्रेरित करता है। इस मुकाम तक पहुंचना सिर्फ गर्व की बात नहीं है, बल्कि भावनात्मक भी है, क्योंकि इसमें हमारी पूरी टीम की दिन-रात की मेहनत छिपी है।”

अपने अनुभव साझा करते हुए सचिन ने आगे कहा, “इस शो का हिस्सा बनना सिर्फ एक कलाकार होना नहीं है, बल्कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें हर एपिसोड में कुछ ऐसा देना होता है जो सिर्फ हंसी ही नहीं बल्कि सुकून भी लाए। हमारा मकसद सिर्फ एंटरटेन करना नहीं बल्कि हर चेहरे पर मुस्कान लाना है।”
भूतनी वाला ट्रैक लाया हंसी का तड़का

वर्तमान में शो का ट्रैक एक मजेदार मोड़ पर है जहां गोकुलधाम सोसाइटी में एक 'भूतनी' की एंट्री ने हलचल मचा दी है। रहस्यमयी घटनाएं हो रही हैं और सोसाइटी के सदस्य डरे हुए हैं, लेकिन दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में ये ट्रैक पूरी तरह कामयाब रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका