Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सरदार जी 3’ में हानिया का सपोर्ट करने पर ट्रॉल हुईं राखी, इधर-नीरू ने किया कुछ ऐसा कि हो रही तारीफ

राखी सावंत हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 12:27:38

2 News : ‘सरदार जी 3’ में हानिया का सपोर्ट करने पर ट्रॉल हुईं राखी, इधर-नीरू ने किया कुछ ऐसा कि हो रही तारीफ

राखी सावंत हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में कई बार राखी को लेने के देने भी पड़ जाते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ है, जिससे वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं और उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल राखी ने दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में काम कर रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को सपोर्ट किया है। जहां पूरे देश में दिलजीत और हानिया को लेकर नाराजगी है वहीं राखी ने उन दोनों के पक्ष में बोलकर खुद के लिए मुसीबत मोल ले ली है।

राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तारीफ की और लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की। राखी ने 26 जून को इंस्टाग्राम पर ‘सरदार जी 3’ का एक गाना शेयर करने के साथ लिखा, “बधाई हो मेरी जान हानिया आमिर। मुझे बहुत खुशी है कि तुम अब बॉलीवुड फिल्मों में आ गई हो। दिलजीत को भी बधाई, ‘सरदार जी 3’ के लिए।” एक और वीडियो में उन्होंने हानिया को 'फेवरेट एक्ट्रेस' बताया और लिखा, “सबको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। हानिया आमिर का डेब्यू है। उसे सबका सपोर्ट मिलना चाहिए। ऑल द बेस्ट हानिया, अल्लाह तुम्हें खुश रखे।”

कुछ समय पहले राखी और हानिया की सोशल मीडिया चैट वायरल हुई थी, जिससे दोनों देशों के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। राखी का यह बयान सामने आने के बाद लोग उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं। उन्हें गद्दार तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, “राखी का बायकॉट कर देना चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “सबसे पहले राखी सावंत को पाकिस्तान भेजो।” लोगों का आरोप है कि राखी फेम पाने के लिए ऐसा कर रही हैं और उन्हें शर्म नहीं आ रही है कि वह एक देशद्रोही फिल्म का समर्थन कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही जब दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर शेयर किया, तो कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रॉल किया। उनका कहना था कि पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन होने के बावजूद दिलजीत ने हानिया के साथ काम किया, जो ठीक नहीं है। बता दें फिल्म आज शुक्रवार (27 जून) को कई देशों में रिलीज हो गई। हालांकि इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया है।

‘सरदार जी 3’ की एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट की डिलीट और…

‘सरदार जी 3’ में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा का भी अहम रोल है। इस बीच कुछ यूजर्स ने नोटिस किया कि नीरू ने फिल्म से जुड़ी अपनी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दी हैं। रेडिट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि नीरू ने न सिर्फ फिल्म से जुड़ी सारी पोस्ट डिलीट कर दी, बल्कि हानिया आमिर को भी अनफॉलो कर दिया है। ये सब फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले हुआ।

नीरू की लेटेस्ट पोस्ट में उनकी अगली फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर नजर आ रहा है, लेकिन ‘सरदार जी 3' की कोई पोस्ट नही है। नीरू के इस कदम की काफी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “नीरू उन चुनिंदा पंजाबी एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' और सोफिया कुरैशी का सपोर्ट किया था।” दूसरे यूजर ने लिखा, “बहुत हिम्मत दिखाई है नीरू ने! उन्हें सलाम।” बता दें कि फिल्म में हानिया के साथ नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे कई पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं।

ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव बना हुआ है, फिल्म में पड़ोसी देश के कलाकारों की मौजूदगी को लेकर दर्शक नाराज हैं। हाल ही दिलजीत ने इस विवाद पर BBC को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब ये फिल्म बनी थी, तब सब ठीक था। अब जब प्रोड्यूसर्स का पैसा लग चुका है तो फिल्म को रिलीज करना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका