न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर पर लगे यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप, 11 महिलाओं ने सुनाई अपनी दर्दभरी दास्तान

वेस्टइंडीज के एक नामी क्रिकेटर पर गुयाना में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कम से कम 11 महिलाओं ने उत्पीड़न का दावा किया है, जिनमें एक किशोरी भी शामिल है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने फिलहाल इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 3:58:57

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर पर लगे यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप, 11 महिलाओं ने सुनाई अपनी दर्दभरी दास्तान

वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम में शामिल एक क्रिकेटर पर गुयाना में गंभीर और चौंकाने वाले यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया की मानें तो, इस मामले में सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कम से कम 11 महिलाएं पीड़ित बताई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर, क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी तक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिलहाल आरोपी क्रिकेटर की पहचान को गुप्त रखा गया है।

स्पोर्ट्स मैक्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कई पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि इस पूरे मामले की जांच जानबूझकर धीमी की जा रही है और उसमें लीपापोती की कोशिश की जा रही है। गुयाना के चर्चित अखबार Kaieteur News ने सबसे पहले इस मसले पर रिपोर्ट छापी थी। अपनी ताज़ा रिपोर्ट में उन्होंने 'मॉन्स्टर इन मैरून' शीर्षक के साथ एक बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है कि आरोपी क्रिकेटर गुयाना का ही रहने वाला है।

अखबार में लिखा गया, "वह क्रिकेटर दिन के उजाले में आत्मविश्वास के साथ चलता है, मैरून जर्सी पहनकर वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करता है। वह समाज में एक पहचान रखता है, एक आइडल माना जाता है। लेकिन जिन महिलाओं ने उसका असली चेहरा देखा, उनके लिए वह एक हीरो नहीं, बल्कि एक शिकारी है।"

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन 11 महिलाओं में एक किशोरी (टीनेजर) भी शामिल है। पीड़िताओं के पास पक्के सबूत मौजूद हैं, जिनमें स्क्रीनशॉट, मैसेज, वॉइस नोट्स, तस्वीरें और अस्पताल में जाने के दस्तावेज शामिल हैं। एक पीड़िता की हालत इतनी खराब है कि वह अब भी अस्पताल में भर्ती है और मानसिक रूप से गहरा आघात झेल रही है।

जब स्पोर्ट्स मैक्स टीवी ने क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी, तो बोर्ड के अध्यक्ष किशोर शैलो ने कहा, "क्रिकेट वेस्टइंडीज को इन परिस्थितियों की जानकारी नहीं है, इसलिए फिलहाल कोई टिप्पणी करना संभव नहीं है।"

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही है। इस बीच, यह मामला सामने आना न केवल खेल जगत में बल्कि समाज में भी गहरे सवाल खड़े कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत