न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं भी इंसाफ चाहती हूं...’, सचिन पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने खोले रघुवंशी परिवार के राज

सचिन रघुवंशी पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने खुद को उसकी दूसरी पत्नी बताया और रघुवंशी परिवार के कई चौंकाने वाले राज खोले। उसने राजा रघुवंशी के अफेयर का भी दावा किया और अपने बच्चे के लिए न्याय की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 4:39:47

‘मैं भी इंसाफ चाहती हूं...’, सचिन पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने खोले रघुवंशी परिवार के राज

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब एक महिला ने सामने आकर सनसनीखेज दावा किया कि वह राजा के बड़े भाई सचिन की दूसरी पत्नी है। उसकी आवाज में कड़वाहट और आंखों में वर्षों की पीड़ा साफ झलक रही थी। महिला ने बताया कि सचिन ने उससे एक मंदिर में शादी की थी और एक बच्चा होने के बाद उसे बेसहारा छोड़ दिया। इस दर्दनाक अनुभव के बाद, उसने सचिन के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज करवाया।

महिला ने अपने बयान में कहा कि सचिन के चरित्र पर सवाल उठाना अब उसका मजबूरी में लिया गया फैसला है, क्योंकि उसके जीवन के सबसे नाज़ुक हिस्से से वो गुजर रही है। उसने आरोप लगाया कि सचिन के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। साथ ही दावा किया कि वह राजा रघुवंशी को भी जानती थी और बताया कि राजा का अफेयर किसी और लड़की से चल रहा था। उसने भावुक होते हुए कहा कि, “मैं आज यहां मीडिया के सामने इसलिए आई हूं, क्योंकि मैं सिर्फ अपने मासूम बच्चे के लिए इंसाफ़ चाहती हूं।”

पीड़िता ने बताया कि उसकी सचिन रघुवंशी से पहली मुलाकात शहर के विजय नगर इलाके में एक बॉडी मसाज सेंटर में हुई थी, जहां वह काम करती थी। वहीं से सचिन ने उसे अपने जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और फिर कई बार जबरन संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई, तो सचिन ने गर्भपात के लिए दबाव डाला। मना करने पर उसने मारपीट और गाली-गलौज तक की। इस समय पीड़िता डेढ़ माह के नवजात की मां है, और उसका कहना है कि बच्चे का बायोलॉजिकल पिता सचिन है—लेकिन उसने कभी पलटकर भी नहीं देखा। एक मां के दिल की ये पीड़ा शब्दों से परे है।

महिला ने कहा कि 2024 में सचिन ने मंदिर में उससे शादी की थी, लेकिन जब बच्चा हुआ तो उसने उसे अपने घर में रखने से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता का खुलासा – तीन साल से था राजा का अफेयर


महिला के अनुसार, राजा रघुवंशी बीते तीन सालों से एक युवती के साथ रिश्ते में था और उससे शादी करना चाहता था। 2023 की रंगपंचमी पर हुए एक इवेंट में सभी—राजा, उसकी प्रेमिका, बहन, सचिन और पीड़िता—साथ थिरकते नजर आए थे।

पीड़िता ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें राजा, उसकी प्रेमिका और सचिन एक पब में शराब पीते और डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में वही दोस्त नजर आते हैं जो राजा की हत्या के बाद उसके अंतिम संस्कार और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखे थे।

सचिन की दोहरी जिंदगी और अनैतिक संबंध

महिला का कहना है कि सचिन की दोहरी ज़िंदगी अब उसके लिए एक दु:स्वप्न बन गई है। उसने बताया कि सचिन के अनेक महिलाओं से संबंध हैं। करीब 15 हॉस्टल्स में से एक गर्ल्स हॉस्टल उसने अपनी प्रेमिका के नाम कर रखा है। यही नहीं, एक स्पा सेंटर भी उसके नाम पर है, जिसे सचिन खुद संचालित कर रहा है। महिला का कहना है, “जिस व्यक्ति ने मेरे साथ इतना बड़ा धोखा किया, उसने उसी धोखाधड़ी के दस्तावेज अपनी जमानत के लिए इस्तेमाल किए।”

सचिन पर दर्ज FIR में क्या हैं गंभीर आरोप?

पीड़िता ने बताया कि 6 अक्टूबर 2024 को उसने सचिन रघुवंशी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, जिसमें बलात्कार, धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी और SC-ST एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगे।

जांच में डीएनए सैंपल, मेडिकल परीक्षण और जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सभी आरोप पुष्ट हुए। चालान 16 दिसंबर 2024 को प्रस्तुत किया गया जिसमें भारतीय दंड संहिता की धाराएं 64, 64(2)(m), 115(2), 296 BNS 2023 और SC-ST Act की धाराएं 3(2)(V), 3(2)(va), 3(1)(w)(i), 3(1)(w)(ii) जोड़ी गईं।

‘जो भाई के लिए न्याय मांग रहा, वो खुद अपने बेटे से मुंह मोड़ रहा है’

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खुद को सचिन की दूसरी पत्नी बताने वाली महिला की आंखें भर आईं। उसने कांपती आवाज़ में कहा, "सचिन रघुवंशी जो है, वह आज हर मंच पर अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगाता फिर रहा है, लेकिन मेरा क्या? मैं भी इंसान हूं, मेरी भी पीड़ा है। मैं चाहती हूं कि मुझे और मेरे मासूम बेटे को भी इंसाफ़ मिले।"

महिला ने रोते हुए कहा, "मेरे साथ उसका एक बेटा है, जिसकी आंखों में आज भी बाप के इंतजार की एक मासूम सी चमक है। मैं कोर्ट के चक्कर लगाकर थक चुकी हूं। डेढ़ साल से बेहद कठिन हालात में जी रही हूं। सर छुपाने की भी जगह नहीं है। जिस फ्लैट में रहती थी, उसे गुज़ारे के लिए बेच दिया। और उधर, वह आराम से चैन की ज़िंदगी जी रहा है। मुझे भी अपने बच्चे के लिए वही न्याय चाहिए जिसकी दुहाई वह अपने भाई के लिए दे रहा है।"

महिला ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया, “सचिन से मेरी दोस्ती 2022 में हुई थी, उसके बाद वह लगातार मेरे साथ रहा। लेकिन जैसे ही बच्चा हुआ, तीन महीने बाद उसने परिवार के दबाव में मुझे छोड़ दिया। उस दिन से आज तक मैं एक अकेली मां की तरह संघर्ष कर रही हूं।"

वह कहती हैं, “वह इतना बेरहम और नीच आदमी है कि जो अपने ही बच्चे का नहीं हो सका, वह किसी का क्या होगा? एक औरत के लिए इससे बड़ा आघात क्या होगा कि उसका बच्चा बाप के प्यार को तरसता रह जाए?”

महिला का दावा है कि उसने मेरे बच्चे की कीमत तक लगा दी थी। कहा कि 10-15 लाख रुपए ले लो और मामला खत्म कर दो। एक मां के लिए ये शब्द तीर से भी ज्यादा चुभते हैं।

महिला ने बताया कि उनका केस फैमिली कोर्ट में चल रहा है, लेकिन आज तक सचिन एक बार भी सुनवाई में नहीं पहुंचा। वह बोली, “उसका एक फोन जरूर आया था, लेकिन उस कॉल में भी वह यही कह रहा था कि तुझे रख सकता हूं लेकिन छुपाकर, अपने परिवार से नहीं मिलवा सकता। उसे अपनी इज्ज़त प्यारी है, लेकिन मेरा क्या?”

राजा से जुड़े सवाल पर महिला ने खुलासा किया, “मैं राजा से कई बार मिली हूं। हम सब साथ घूमे हैं, होली जैसे त्योहारों पर भी। मैं उसकी गर्लफ्रेंड को भी जानती थी। कई बार पब भी साथ गए। मेरे पास फोटो और वीडियो भी हैं। उसके भाई सब जानते थे, बस घरवालों से छिपा रखा था।”

एक भावुक पल में महिला ने कहा, “एक बार उसने मुझे ब्लॉक कर दिया था। जब मैं बहुत परेशान हो गई, तो रात में एक बार उसके घर कॉल किया और उसकी पत्नी ने फोन उठाया। तब मुझे पहली बार पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है। उस वक्त मेरी दुनिया जैसे उजड़ गई थी।”

सोनम से पहचान को लेकर महिला ने कहा, “मैं सोनम को नहीं जानती थी। मुझे तो राजा की शादी के बारे में भी कुछ नहीं पता था। जब मीडिया में यह मामला आया, तब जाकर पता चला कि उसकी शादी भी हो गई, हनीमून पर भी चला गया और फिर यह हादसा हो गया। यह सब मुझे बाद में पता चला।”

अंत में महिला ने कहा, “मैं मीडिया के सामने आना नहीं चाहती थी, लेकिन अब मजबूरी है। मुझे अपने बच्चे के लिए न्याय चाहिए। कौन देगा मेरे बेटे को उसके पिता का नाम? अगर आज नहीं लड़ी तो कल मेरा बच्चा भी मुझसे पूछेगा – मम्मी, आपने मेरे लिए क्या किया?”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी