न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इन दो दिग्गज सितारों को मिला ऑस्कर एकेडमी से न्यौता, ‘निकिता रॉय’ अब इस दिन होगी रिलीज, ये है कारण

द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज यानी ऑस्कर को मनोरंजन जगत में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 2:05:27

2 News : इन दो दिग्गज सितारों को मिला ऑस्कर एकेडमी से न्यौता, ‘निकिता रॉय’ अब इस दिन होगी रिलीज, ये है कारण

द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज यानी ऑस्कर को मनोरंजन जगत में दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। इसकी सदस्यता में शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। ऑस्कर ने गुरुवार (26 जून) को दुनियाभर से 534 लोगों को सदस्य बनने का न्योता दिया है। भारत की तरफ से इस सूची में साउथ इंडियन स्टार कमल हासन (70) और बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (40) का नाम भी शामिल है। वे ऑस्कर पुरस्कारों के लिए वोट देने के पात्र होंगे।

इन दोनों के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा और 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की डायरेक्टर पायल कपाड़िया को भी निमंत्रण मिला है। द एकेडमी ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया है। कई हॉलीवुड सितारों को भी पहली बार शामिल किया गया है। सूची में गायिका एरियाना ग्रांडे से लेकर अभिनेता सेबेस्टियन स्टेन, जेरेमी स्ट्रॉन्ग, जेसन मोमोआ, अभिनेत्री ऑब्रे प्लाजा और गिलियन एंडरसन का नाम भी शामिल है।

अगर 534 नए सदस्य इंविटेशन स्वीकार कर लेते हैं तो द एकेडमी के सदस्यों की संख्या 11120 हो जाएगी। इनमें से 10143 सदस्य वोटिंग कर सकेंगे। ऑस्कर समारोह 15 मार्च 2026 को होगा। नामांकन के लिए वोटिंग 12 से 16 जनवरी तक चलेगी। नोमिनेशन की आधिकारिक घोषणा 22 जनवरी को होगी और 10 फरवरी को नामांकित लोगों के लिए एक खास लंच रखा जाएगा। शो कॉनन ओ ब्रायन होस्ट करेंगे। कमल हासन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे करीब 4 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं।

उन्होंने साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी है। हाल ही उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, आयुष्मान टाइपकास्ट होने के बजाय फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खूब प्रयोग किए हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्म साल 2023 में आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी। अब वे रश्मिका मंदाना के साथ ‘थामा’ मूवी में नजर आएंगे।

सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर फिल्म ‘निकिता रॉय’ का फैंस को है बेसब्री से इंतजार

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज से एक दिन पहले सोनाक्षी और उनके भाई कुश सिन्हा ने रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। यह कुश की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है। सोनाक्षी और कुश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट की।

इसमें मेकर्स ने फिल्म को टालने की बात कही है। साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। उन्होंने लिखा, “हैलो दोस्तों! हमारी फिल्म को कई बाकी रिलीज और स्क्रीन की उपलब्धता की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वेलविशर्स, एक्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्युटर्स की सलाह पर हमने फैसला लिया है कि फिल्म को 18 जुलाई को रिलीज किया जाए, ताकि ये ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके। आपने फिल्म के लिए अब तक जो प्यार दिखाया है, उसके लिए धन्यवाद, लेकिन आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

हम वादा करते हैं कि 18 जुलाई को यह फिल्म आपके लिए यादगार होगी।” फिल्म में सोनाक्षी के साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नैयर भी हैं। बता दें 27 जून को ही काजोल की हॉरर मूवी ‘मां’ और अक्षय कुमार की तेलुगू फिल्म ‘कन्नप्पा’ भी रिलीज हुई है। इसके अलावा 20 जून को रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’ भी थिएटर्स में जमी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी