न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डील सील! अमेरिका और चीन ने मिलाया हाथ, ट्रंप बोले- अब नई शुरुआत का समय है

अमेरिका और चीन के बीच बड़ा व्यापार समझौता हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही भारत के साथ भी एक ऐतिहासिक डील हो सकती है। जानिए पूरी डिटेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 3:21:37

डील सील! अमेरिका और चीन ने मिलाया हाथ, ट्रंप बोले- अब नई शुरुआत का समय है

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे व्यापार तनाव को लेकर आखिरकार एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर हो गए हैं। इस घोषणा के साथ ही वैश्विक बाजारों में उम्मीद की एक नई लहर दौड़ गई है।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ब्लूमबर्ग टीवी से बातचीत के दौरान बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही चीन के साथ इस महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। हालांकि, ट्रंप और लुटनिक दोनों ने ही फिलहाल इस समझौते की विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज़ किया है। गुरुवार देर रात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमने अभी-अभी चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।’’ इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि जल्द ही भारत के साथ भी एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते की उम्मीद है।

व्यापार समझौते के तहत बराबरी से पहल करेंगे दोनों देश

हॉवर्ड लुटनिक ने बताया कि इस समझौते पर दो दिन पहले ही हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को कई समझौते करने हैं और हम एक के बाद एक ऐसे समझौते करते जाएंगे।’’

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि दोनों पक्षों ने समझौते की रूपरेखा और उसकी मुख्य शर्तों पर सहमति बनाई है। हालांकि, इस बयान में अमेरिका की दुर्लभ खनिज संसाधनों तक पहुंच की बात स्पष्ट रूप से नहीं कही गई है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य हाई-टेक उत्पादों के लिए बेहद अहम मानी जाती है।

चीन के अनुसार, जो निर्यात कानूनों की शर्तों को पूरा करेंगे, उन्हें नियंत्रित वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी। इसके बदले में अमेरिका चीन पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाएगा। दोनों देशों की ओर से समझौते में बराबरी से पहल करने की बात कही गई है, जिससे व्यापारिक संतुलन और स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है।

भारत-अमेरिका डील की भी झलक

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के टैक्स और एक्सपेंडिचर कटौती विधेयक पर बात करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास कुछ बेहतरीन व्यापार समझौते हैं और हम एक और बड़ा समझौता भारत के साथ करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम भारत के लिए व्यापार के नए रास्ते खोलेंगे। लेकिन हम हर किसी के साथ समझौता नहीं करेंगे। कुछ देशों को हम सिर्फ एक चिट्ठी भेजेंगे जिसमें लिखा होगा- धन्यवाद, अब आप 25, 35 या 45 प्रतिशत टैरिफ दें।’’ बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को घोषित की गई नई टैरिफ नीति पर 9 जुलाई तक रोक लगाई हुई है, जिससे भारत सहित कई देशों को राहत मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया