Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron का पता लगाने वाली डॉक्टर बोलीं- भारत में तेजी से बढ़ेंगे मामले, लेकिन...

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का सबसे पहले पता लगाने वाली और साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एंजेलिक कोएत्जी ने भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 4:57:43

Omicron का पता लगाने वाली डॉक्टर बोलीं- भारत में तेजी से बढ़ेंगे मामले, लेकिन...

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केसेज दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। यूरोप और अमेरिका में तेजी से पैर पसार रहा ओमिक्रॉन, भारत में भी फैलने लगा है। भारत में ओमिक्रॉन 17 राज्यों में पहुंच चुका है. ओमिक्रॉन के 415 मरीज सामने आ चुके हैं। इस नए संकट का सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हैं। महाराष्ट्र 108 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल(37), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(31),राजस्थान(22), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1) मामले हैं। इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का सबसे पहले पता लगाने वाली और साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एंजेलिक कोएत्जी ने भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
कोएत्जी ने कहा कि भारत में शुरुआती चरण में ओमिक्रॉन संचालित कोरोना मामलों में वृद्धि और एक उच्च सकारात्मकता दर दिखाई देगी, लेकिन संक्रमण का असर ज्यादातर लोगों में हल्का होगा, जैसा कि दक्षिण अफ्रीका में देखा जा रहा है।

कोएत्जी ने कहा कि अगर जान बचानी है तो वैक्सीन अनिवार्य रूप से लें क्योंकि हमारे पास यह ही एक उपाय है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है वे 100% जोखिम पर हैं। कोएत्जी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में वैक्सीन नहीं लेने वाले अगर 10 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं, तो उनमें से नौ मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ता है। इसलिए वैक्सीन ही सर्वोत्तम उपाय है।

कोएत्जी ने कहा कि जिन लोगों का संपूर्ण टीकाकरण हो चुका है या जो पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं उनपर ओमिक्रॉन का असर कम होगा। लेकिन जिन्हें पहले कोरोना नहीं हुआ है या वैक्सीन की कोई डोज नहीं ली है वे तेजी से संक्रमण फैलाएंगे।
दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञ के अनुसार कोरोना महामारी का अंत नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में यह स्थानिक हो जाएगा। वह कुछ विशेषज्ञों की राय से असहमत थीं कि ओमिक्रॉन के आगमन के साथ कोरोना का अंत हो रहा है जो कि अब तुलनात्मक रूप से कोरोना वायरस का एक कमजोर वैरिएंट है।

दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चरित्र पर चर्चा करते हुए कोएत्जी ने कहा कि यह गर्म शरीर पर हमला करता है और बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। फिलहाल ओमिक्रॉन लोगों के जान के लिए खतरा नहीं है, लेकिन यह उच्च संक्रामक दर के साथ तेजी से फैल रहा है। वायरस का एकमात्र उद्देश्य गर्म शरीर को संक्रमित करना और जीवित रहना है।

आपको बता दे, कोरोना के सुपर स्ट्रेन डेल्मिक्रॉन की चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि डेल्मिक्रॉन ही अमेरिका और यूरोप में कोरोना के तूफानी गति से बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। इस सुपर स्ट्रेन को लेकर कई विशेषज्ञ चिंता जता चुके हैं। डेल्मिक्रॉन को लेकर भारत में भी चिंता जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
इम्तियाज अली को 'ओ साथी रे' के लिए क्यों पसंद आए अविनाश तिवारी? निर्देशक ने बताई वजह
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की परवरिश पर बोलीं ईशा देओल, घर से मिले संस्कारों को बताया अहम
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology