न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका से अधिक तेल और गैस खरीदेगा भारत, ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 8:26:36

अमेरिका से अधिक तेल और गैस खरीदेगा भारत, ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका और भारत ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे को कम करना है। इस समझौते के तहत भारत अधिक अमेरिकी तेल और गैस का आयात करेगा, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग मजबूत होगा।

ऊर्जा सहयोग को लेकर ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऊर्जा क्षेत्र में एक अहम समझौते पर पहुंचे हैं, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि अमेरिका भारत को तेल और प्राकृतिक गैस का अग्रणी आपूर्तिकर्ता बने—यहां तक कि दुनिया में नंबर 1 आपूर्तिकर्ता बनने की संभावना भी है। इसके अलावा, अमेरिकी परमाणु उद्योग के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम होगा, क्योंकि भारत अपने कानूनों में सुधार कर रहा है ताकि अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी को अपनाने का मार्ग प्रशस्त हो सके। इससे भारतीय ऊर्जा बाजार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयास

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली "कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद के खतरे" का सामना करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने इस वैश्विक खतरे के खिलाफ साझा रणनीतियों पर जोर देते हुए भारत और अमेरिका के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

भारत-अमेरिका के बीच विशेष संबंध

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक विशेष बंधन है। उन्होंने कहा, "हम भारत और अमेरिका दोनों देशों में काफी समय बिताते हैं। पांच साल पहले मैंने आपके खूबसूरत देश की यात्रा की थी, और वह एक अविश्वसनीय अनुभव था।" ट्रंप ने यह भी कहा कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र, अमेरिका, और सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत, के बीच संबंध बेहद मजबूत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मेक इंडिया ग्रेट अगेन' यानि 'MIGA'- प्रेस कांफ्रेंस में बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के मोटो MAGA - मेक अमेरिका ग्रेट अगेन से परिचित हैं। भारत के लोग भी विरासत और विकास की पटरी पर विकसित भारत 2047 के दृढ़ संकल्प को लेकर तेज गति शक्ति से विकास की ओर अग्रसर हैं। अमेरिका की भाषा में कहूं तो विकसित भारत का मतलब मेक इंडिया ग्रेट अगेन यानि MIGA है। जब अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करते हैं, यानि MAGA प्लस MIGA, तब बन जाता है –“मेगा” पार्ट्नर्शिप फॉर प्रोस्पेरिटी और यही मेगा हमारे लक्ष्यों को नया स्केल और स्कॉप देती है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका की संयुक्त लड़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकसाथ खड़े रहेंगे। उन्होंने जोर दिया कि सीमा पार आतंकवाद के उन्मूलन के लिए ठोस कार्रवाई आवश्यक है। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं राष्ट्रपति का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 2008 में भारत में नरसंहार करने वाले अपराधी को भारत को सौंपने का निर्णय लिया है। भारत की अदालतें उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगी।"

मुंबई हमले के आरोपी का प्रत्यर्पण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि उनके प्रशासन ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में अपनी भूमिका निभाने वाले भारत में वांछित आतंकवादी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है, ताकि वह भारत में न्याय का सामना कर सके। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा वर्तमान में लॉस एंजिल्स के महानगरीय हिरासत केंद्र (Metropolitan Detention Centre) में बंद है। उसे 26/11 आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक, पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है।

ट्रंप की घोषणा

प्रेस मीट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रशासन ने दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक, मुंबई आतंकवादी हमले से जुड़े व्यक्ति के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है, ताकि उसे भारत में न्याय का सामना करना पड़े। इसलिए, वह जल्द ही भारत वापस भेजा जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब