न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा: दो ट्रकों की टक्कर के बीच में फंसा टैंपो, हादसा देख कांप गई प्रत्यक्षदर्शियों की रूह, 5 मरे, एक घायल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा देख सभी की रूंह कांप गई थी। उनका कहना है कि हादसे के बाद ऑटो में सवार लोगों को अपनी जान बचाने का थोड़ा सा भी समय नहीं मिल पाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 6:27:00

आगरा: दो ट्रकों की टक्कर के बीच में फंसा टैंपो, हादसा देख कांप गई प्रत्यक्षदर्शियों की रूह, 5 मरे, एक घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त समाचारों के अनुसार आगरा में नेशनल हाइवे पर हुए इस सड़क हादसे में एक टैंपो दो ट्रकों की टक्कर के बीच में फंस गया, जिसके चलते इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे की चपेट में आया एक एक्टिवा सवार घायल हो गया।

आगरा के दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जिसमें एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे को अपनी आंखों से देखने वालों का कहना है कि दो ट्रकों के बीच फंसने से यह हादसा हुआ, जिससे घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई। वहीं मदद को सामने आए कुछ लोगों ने जब तक ट्रकों के बीच से टैंपो को निकाला तब तक सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा देख सभी की रूंह कांप गई थी। उनका कहना है कि हादसे के बाद ऑटो में सवार लोगों को अपनी जान बचाने का थोड़ा सा भी समय नहीं मिल पाया। वहीं हादसा इतना भयानक था कि लोगों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। यह घटना सिकंदरा क्षेत्र के गुरुद्वारा नेशनल हाइवे की बताई जा रही है।

दो ट्रकों के बीच फंसने से हुआ हादसा

लोगों ने बताया कि ऑटो चालक भगवान टॉकीज से सवारी लेकर सिकंदरा की ओर जा रहा था। हाईवे पर भारी वाहनों की लंबी कतार लगी थी, जहां ऑटो चालक एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकला। उसी दौरान आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके चलते पीछ से आ रहे ट्रक के सही समय पर ब्रेक नहीं लगने के कारण यह हादसा हो गया और ऑटो दो ट्रकों के बीच आ गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई

पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा

एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत

iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद

काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात