न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बजट : नाथद्वारा, खाटूश्यामजी सह‍ित 16 शहर क्लीन एंड ग्रीन सिटी के रूप में होंगे विकस‍ित, 900 करोड़ रुपए का ऐलान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर राजस्थान के 16 शहरों को विकसित करने का ऐलान किया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 3:12:01

राजस्थान बजट : नाथद्वारा, खाटूश्यामजी सह‍ित 16 शहर क्लीन एंड ग्रीन सिटी के रूप में होंगे विकस‍ित, 900 करोड़ रुपए का ऐलान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर राजस्थान के 16 शहरों को विकसित करने का ऐलान किया है। इन शहरों में बूंदी, नाथद्वारा, खाटूश्यामजी, माउंट आबू, बालोतरा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बीकानेर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, भिवाड़ी, भीलवाड़ा, मंडावा और पुष्कर शामिल हैं। अगले तीन वर्षों में इन शहरों को "क्लीन एंड ग्रीन सिटी" के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 900 करोड़ रुपए का कोष गठित किया गया है।

राजस्थान में आएगी स्क्रैप व्हीकल पॉलिसी

शहरी क्षेत्रों में हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए 43 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई है, जिसमें ग्रीन लंग्स के विकास सहित विभिन्न पहलुओं पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा, "सोलर दीदी" का नया कैडर तैयार किया जाएगा, जिसके तहत पहले चरण में स्वयं सहायता समूह की 25 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, 15 साल से अधिक पुराने वाहनों के उपयोग को रोकने के लिए राजस्थान सरकार जल्द ही स्क्रैप व्हीकल पॉलिसी लागू करेगी।

गोबर गैस प्लांट लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, गौशालाओं के अनुदान में बढ़ोतरी

राजस्थान में गोबर गैस प्लांट स्थापित करने के इच्छुक लोगों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि आगामी वर्ष से गोबर गैस प्लांट लगाने पर सब्सिडी दी जाएगी।

इसके अलावा, कृषि बजट के तहत गौशालाओं और नंदीशालाओं के अनुदान में 15% की वृद्धि की गई है। गौशालाओं को बाजरा उपलब्ध कराने का भी विकल्प दिया गया है, जिससे पशुधन को बेहतर पोषण मिल सके। साथ ही, राज्य में पशु चिकित्सा संस्थानों को उन्नत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका