न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : किसी भी जिले में नहीं मिले 20 से अधिक कोरोना मामले, 18 की हुई मौत

कोरोना की दूसरी लहर ने बहुत तांडव मचाया जो कि अब थमने लगा हैं जिसके चलते एक दिन की पॉजिटिविटी दर 0.50 रह गई है और रिकवरी दर बढ़कर 98.53 प्रतिशत हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 12:35:48

हरियाणा : किसी भी जिले में नहीं मिले 20 से अधिक कोरोना मामले, 18 की हुई मौत

कोरोना की दूसरी लहर ने बहुत तांडव मचाया जो कि अब थमने लगा हैं जिसके चलते एक दिन की पॉजिटिविटी दर 0.50 रह गई है और रिकवरी दर बढ़कर 98.53 प्रतिशत हो गई है। बीते दिन शुक्रवार को कोरोना के 140 नए केस मिले, जबकि 18 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश के किसी भी जिले में 20 से अधिक नए केस नहीं मिले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 185 रही। इस समय एक्टिव केस घटकर 1927 रह गए हैं। कोरोना से सबसे अधिक हिसार में तीन की मौत दर्ज की गई। जींद, करनाल, पानीपत व भिवानी 2-2, गुरुग्राम, यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, पलवल, कैथल व नूंह में 1-1 मरीज की मौत हुई। अब तक कोरोना से कुल 9315 मरीजों की मौत हो चुकी है।

83 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण

प्रदेश में शुक्रवार तक 8305690 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शुक्रवार को 108008 ने पहली और 32400 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मेगा ड्राइव के दौरान जहां एक ही दिन में लाखों लोगों का टीकाकरण किया गया था, इसके बाद इंजेक्शन देने में कमी आ गई थी। शुक्रवार को 1.32 लाख से अधिक का टीकाकरण किया गया।

देश में कोरोना : 10 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 5% से ज्यादा, 1182 लोगों की हुई मौत

देश में शुक्रवार को कोरोना के 48,618 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 64,524 लोगों ने कोरोना को मात दी लेकिन 1182 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या में 17,101 की कमी रिकॉर्ड की गई है। देश में कोरोना के काबू होते हालात के बीच चिंता की बात यह है कि 10 राज्यों में अब भी संक्रमण दर 5% से ज्यादा बनी हुई है। यानी इन राज्यों में अब भी हर 100 टेस्ट पर 5 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इनमें सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल, नगालैंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत