न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में टैनिंग से परेशान? घर पर बनाएं पपीते का नैचुरल फेस पैक और पाएं दमकती त्वचा – शहद और दूध से मिलेगा डबल ग्लो!

गर्मी में त्वचा की टैनिंग से परेशान हैं? पपीता, शहद और दूध से बना यह घरेलू फेस पैक आपकी स्किन को देगा नैचुरल ग्लो और नमी। जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 5:51:37

गर्मी में टैनिंग से परेशान? घर पर बनाएं पपीते का नैचुरल फेस पैक और पाएं दमकती त्वचा – शहद और दूध से मिलेगा डबल ग्लो!

गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से हमारी त्वचा पर टैनिंग होना एक आम समस्या बन गई है। धूप में निकलते ही स्किन का रंग फीका पड़ने लगता है और चेहरे की चमक जैसे खो सी जाती है। ऐसे में लोग टैनिंग हटाने के लिए महंगे-महंगे टैन रिमूवल ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर बार इनका असर दिखे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीते में छिपा है ऐसा नैचुरल जादू, जो ना सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। तो चलिए, जानते हैं कैसे इस गुनकारी फल से बनाएं एक असरदार फेस पैक।

कैसे बनाएं फेस पैक?

सबसे पहले एक कटोरी में पके हुए पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए, जब तक वह पूरी तरह से स्मूद न हो जाए। अब इसी कटोरी में एक चम्मच शहद मिलाएं, जो स्किन को मॉइश्चर देता है और चेहरे को सॉफ्ट बनाता है। इसके बाद थोड़ा सा दूध डालें, जो नैचुरल क्लेंजर की तरह काम करता है और स्किन को गहराई से साफ करता है। अब इन तीनों चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें ताकि एक स्मूद और क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाए। आपका 100% केमिकल फ्री, घर का बना फेस पैक तैयार है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं ताकि स्किन में यह अच्छे से समा जाए। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे करीब 20 मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दें। 20 मिनट बाद ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें। जब आप शीशे में खुद को देखेंगे, तो चेहरे पर एक अलग ही ताजगी और निखार महसूस करेंगे। लेकिन ध्यान रहे, इस फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि कोई एलर्जी या रिएक्शन न हो।

दूर हो जाएगी टैनिंग

पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम और विटामिन्स स्किन की डेड सेल्स को हटाकर नयी चमकदार त्वचा को बाहर लाते हैं। यह फेस पैक टैनिंग को धीरे-धीरे हटाने में बेहद कारगर है। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या बेजान लगती है, तो ये पैक उसे मॉइश्चर और ग्लो देने का भी काम करेगा। हफ्ते में 2-3 बार इसे इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा ना सिर्फ साफ और फ्रेश लगेगी, बल्कि लंबे समय तक नैचुरल ब्राइटनेस भी बनी रहेगी। तो इस गर्मी, अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें पपीते का ये फेस पैक और पाएं बेदाग, चमकदार त्वचा बिना किसी केमिकल के।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत