न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा भी अपनी जिद पूरी करवाने के लिए देता हैं धमकी, इस तरह लाएं उनमें सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बात-बात पर बच्चों के डिमांड करने और धमकी देने की आदत में सुधार ला सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 6:18:25

क्या आपका बच्चा भी अपनी जिद पूरी करवाने के लिए देता हैं धमकी, इस तरह लाएं उनमें सुधार

हर पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से करना पसंद करते हैं और उनमें अच्छे गुण डालते हैं। लेकिन कई बार बच्चों में ऐसी गलत आदतें विकसित हो जाती हैं जो उनके भविष्य के लिए भी घातक साबित होती है। ऐसी ही एक आदत हैं बच्चों का जिद्दीपन जिसमें अपनी जिद पूरी करवाने के लिए बच्चे अपने पेरेंट्स को धमकी देने लगते हैं। बच्चों में यह आदत टीनएज में शुरू होती है। ऐसे में समय रहते इसमें सुधार लाने की जरूरत हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बात-बात पर बच्चों के डिमांड करने और धमकी देने की आदत में सुधार ला सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

- किशोरावस्था में बच्चों को जिद्दी बनने, धमकी देने और हर बात पर डिमांडिंग करने की आदत को सुधारने के लिए घर में कुछ नियम और कानून बनाने चाहिए। आपको घर में कुछ अच्छे नियम बनाने चाहिए जिसका पालन आप खुद भी करें। ऐसा करने से बच्चों में अनुशासन बढ़ेगा और उनकी आदतें भी सुधरेंगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,teenagers care

- बच्चों में बार-बार डिमांड करने और धमकी देने की आदत को सुधारने के लिए सबसे पहले आपको उनकी स्थिति को समझना बहुत जरूरी होता है। कई बार ऐसा हो सकता है कि आपको लगे कि आपका बच्चा अनावश्यक डिमांड कर रहा है लेकिन हो सकता है कि यह उसके लिए जरूरी हो। ऐसे में आपको बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। बच्चों की डिमांड पर अनावश्यक टिप्पणी करने के बजाय अगर आप प्यार से उनके साथ बैठकर बातचीत करके उनकी स्थिति को समझने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि आप इस स्थिति को आसानी से हैंडल कर पाएं।

- बच्चों की जिद, उसकी धमकी देने की आदत और हर चीज के लिए डिमांड करने की आदत को सुधारने के लिए आपको बच्चों का दोस्त बनना पड़ेगा। बच्चों की डिमांड करने की आदत को सुधारने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में से कुछ समय बच्चों के लिए जरूर देना चाहिए। ऐसे में आप उनके उनकी पढ़ाई के बारे में बात करें। उनकी पसंदीदा जगहों पर घूमने या पिकनिक में जाने का प्लान करें। बच्चों को कभी भी ये न लगने दें कि आप अच्छी तरह से उनकी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें इस बात का विश्वास दिलाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,teenagers care

- बच्चों में बार-बार डिमांड करने और धमकी देने की आदत को सुधारने के लिए आपको उनकी हर बात को पॉइंट आउट नहीं करना चाहिए। टीनएज में बच्चे असल में दुनिया से परिचित हो रहे होते है ऐसे में उनकी कुछ मांग आपको सही नहीं लग सकती हैं लेकिन हो सकता है कि यह उनके लिए सही हों। जैसे टीनएज में बच्चे जगह-जगह घूमना और दोस्तों के साथ बाहर जाने की जिद कर सकते हैं और उनकी मांग न मानने पर वे आपको धमकी भी दे सकते हैं। ऐसे में आपको उनकी हर बातों को पॉइंट आउट करना नहीं चाहिए। इस स्थिति में आप बच्चों को अपने अनुभव के आधार पर गाइड कर सकते हैं।

- बच्चों में धमकी देने और हार बात पर डिमांड करने की आदत को दूर करने के लिए आपको उनके साथ बाहर घूमने जाना चाहिए। बच्चों को ईमानदार बनने और सच बोलने की आदत के बारे में बताना चाहिए और उन्हें स्वतंत्र यानी इंडिपेंडेंट बनाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से वे आपके साथ सही से घुल मिल पाएंगे और अपनी बात को आसानी से आपसे कह भी सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की गंभीर चेतावनी, 19 दिन के अनशन में 9 किलो से ज्यादा घटा वजन
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
फीफा विश्व कप 2026: सिर्फ 7 मिनट में बदली मैच की तस्वीर, इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में पहुंचा
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
अमेरिकी सांसदों का नया बिल, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; रूसी तेल खरीद बना वजह
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
ईरान पर अमेरिका की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, मिसाइल ठिकानों से एयर डिफेंस तक तबाही
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
E20 फ्यूल से खराब हुई कार, कोर्ट ने कंपनी को नई गाड़ी देने का दिया आदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
101 साल की उम्र में भी नहीं छोड़ा काम, फिट और खुश रहने के लिए अपनाती हैं ये 3 नियम
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
दिल्ली में IFC चार्ज नहीं चुकाने वालों पर सख्ती की तैयारी, जल बोर्ड ने MCD से मांगे 5 साल के बिल्डिंग, 2000 करोड़ के नुकसान का अनुमान
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ी 'धमाल 4', छठे दिन भी बरकरार रहा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा; उंगली दिखाकर बोलीं- 'बंद करो'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब
'घर तोड़ने वाली महिला' कहकर ट्रोल हुईं कुनिका सदानंद, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब