न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में इस तरह डालें घर के भोजन की आदत, स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों में घर के भोजन की आदत, डाली जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 8:49:49

बच्चों में इस तरह डालें घर के भोजन की आदत, स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि बच्चे घर की जगह बाहर का भोजन करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन लगातार बाहर के खाने का सेवन करना साहत के लिए नुकसानदायक होता हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं कि अपने बच्चों को सही सीख देते हुए घर के भोजन का महत्व बताए और इसकी आदत डलवाएं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों में घर के भोजन की आदत, डाली जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

बच्चे के लिए रोल मॉडल बनें

यह सही नहीं है कि आप ज्यादातर बाहर खाते हैं और बच्चे को घर का खाना खाने की सलाह देते हैं। बच्चे के लिए रोल मॉडल बनने की आपकी जिम्मेदारी है। अगर आप हेल्दी खाएंगे, तो बच्चा भी आपको फॉलो करेगा।

parenting tips,parenting tips in hindi,healthy eating

बच्चों के खाने का पैटर्न अलग होता है

आमतौर पर वयस्क दिन में 3-4 बार खाना खाते हैं- सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम का नाश्ता और रात का खाना। माता-पिता अक्सर बच्चों को भी इन्हीं समय पर खाना खिलाने की जिद करते हैं। मगर बच्चों के खाने का पैटर्न बड़ों से अलग होता है। बच्चे आमतौर पर थोड़ी-थोड़ी चीजें दिनभर खाते रहते हैं। इसलिए बच्चे को जब भी खाना खिलाएं, बहुत ज्यादा खाना लेकर न बैठें। अगर आप प्लेट में थोड़ा सा खाना लेकर बच्चे को खिलाएंगी, तो बच्चे को खाने के लिए मनाना आसान होगा।

घर के बाहर भी हेल्दी फूड्स ही खाएं


जब कभी घर के बाहर खाने का प्लान बने तो ध्यान रहे कि बच्चे के लिए हेल्दी फूड्स ही लें। अगर बच्चा कुछ और खाने की जिद्द करता है, तो शेफ से पहले ही कह दें कि वो ऑयल का कम और सब्जियों का अधिक इस्तेमाल करे। अपने बच्चे को सलाद खाने की सलाह दें और उसे फल और सब्जियों को खाने के फायदे बताएं।

हेल्दी मगर रंगीन चीजें बनाएं


आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चे स्वाद से ज्यादा रंगों की तरफ आकर्षित होते हैं। इसलिए बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फूड्स को रंगीन और सजावट करके बनाया जाता है, ताकि बच्चे उनकी तरफ आकर्षित हों। बच्चों की इसी साइकोलॉजी का इस्तेमाल आप घर पर भी कर सकती हैं। बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने का आसान तरीका ये है कि आप घर में जो भी खाना बनाएं उसे रंगीन और दिखने में आकर्षक बनाएं। जैसे- पास्ता में रंगीन सब्जियां डालें, ऑमलेट को टेडी बियर के शेप में बनाएं या बच्चों के लिए जानवरों के शेप वाली प्लेट का प्रयोग करें। इससे खाना खाने में बच्चे की दिलचस्पी जगेगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,healthy eating

खेल-खेल में खिलाएं खाना

बच्चों को खाना खिलाने का एक आसान तरीका ये है कि आप उसे खेल-खेल में खाना खिलाएं। शुरुआत से ही अगर बच्चा बहुत कम खाना खाता है या खाने-पीने में जिद करता है, तो आप कुछ ऐसे तरीके खोजें, जिनसे बच्चा आकर्षित हो। जैसे- आप बच्चे के साथ छोटा सा गेम खेल सकती हैं कि एक निवाला आप खाएं और एक निवाला बच्चा खाए, या खाने को किसी कहानी से जोड़कर खिलाएं। इससे बच्चे खेल-खेल में पर्याप्त खाना खा लेते हैं।

घर पर बनाएं फेविरट चीजें


बच्चों को अक्सर नूडल्स, पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, पास्ता, रोल्स, समोसे, मोमोज आदि पसंद आते हैं। बच्चों को बाहर ये चीजें खिलाने के बजाय आप घर पर ही इन्हें हेल्दी तरीके से बनाएं। बच्चों के लिए ये फूड्स बनाते समय मैदे के बजाय आटे का सूजी का प्रयोग करें और ज्यादा से ज्यादा सब्जियां डालें।

ध्यान भटकाने वाली चीजें हटाएं


बच्चे जब टीवी देखें, गेम खेलें या मोबाइल में बिजी हों, तो उन्हें खाना खिलाना मुश्किल होता है। इसलिए कोशिश करें कि खाना खिलाने के दौरान इन अवरोधों को दूर कर दें। टीवी बंद कर दें या बच्चे को लेकर किसी और कमरे में चली जाएं, मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को दूर कर दें। इससे बच्चे का पूरा ध्यान खाने पर रहेगा, जिससे वो अपनी भूख भर खाना खा लेगा। ध्यान रखें कि बच्चों को न बहुत कम खाना खिलाएं और न बहुत ज्यादा। अगर आपके बच्चे ने शाम को कुछ हैवी खा लिया है और रात में खाना खाने से मना कर रहा है, तो बहुत ज्यादा जिद न करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत