न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RU LLB: 3 वर्षीय प्रथम सेमेस्टर का मामला, 660 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में, बिना आन्तरिक मूल्यांकन के ली परीक्षा

राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में 2024-25 सत्र के तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स के विद्यार्थियों को बिना आंतरिक मूल्यांकन के मुख्य परीक्षा में बैठाया गया। इस लापरवाही के कारण 660 छात्रों का भविष्य संकट में आ गया है और परीक्षा परिणाम जारी करने में समस्या उत्पन्न हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 2:55:38

RU LLB: 3 वर्षीय प्रथम सेमेस्टर का मामला, 660 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में, बिना आन्तरिक मूल्यांकन के ली परीक्षा

जयपुर। उच्च शिक्षा के मंदिर में कानून की डिग्री देने वालों द्वारा ही कानून की पालना नहीं करने का मामला सामने आया है। बिना आंतरिक मूल्यांकन के ही मुख्य परीक्षा में बैठाया। राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि कॉलेज में सत्र 2024-25 में तीन वर्षीय लॉ के प्रथम सेमेस्टर में आन्तरिक मूल्यांकन के बिना ही सीधे ही मुख्य परीक्षा में बैठा दिया। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते 660 छात्र छात्राओं का भविष्य संकट में आ गया है। नियमों की पालना नहीं करने पर अब परीक्षा परिणाम जारी करने पर भी संकट खड़ा हो गया है।

मौजूदा स्थिति में जिम्मेदार खानापूर्ति कर मामले को निपटाने में लगे है। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों के होश उड़े हैं।

इस मामले में राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव सोनी का कहना है कि एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स का सत्र 2024-25 देरी से प्रारम्भ हुआ, लेकिन परीक्षा के आवेदन समय पर भराए गए थे। आन्तरिक परीक्षा मूल्यांकन (इंटरनल) प्रक्रिया के बारे में पॉलिसी में पहले या बाद में कराने का उल्लेख नहीं था, लेकिन अब दूसरे सेमेस्टर परीक्षा में पहले आन्तरिक मूल्यांकन फिर मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

संबंधित अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि पहले तो विधि में एनईपी-2020 पॉलिसी लागू नहीं होती और दूसरा यह कि पॉलिसी में इंटरनल का पहले या बाद में कहीं भी उल्लेख नहीं था, लेकिन अब दूसरे सेमेस्टर से सही सिस्टम लागू हो जाएगा। जिससे छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

सत्र 2024-25 में सेमेस्टर सिस्टम लागू

एलएलबी तीन वर्षीय कोर्सेज सत्र 2024-25 में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर अगस्त -2024 से प्रारंभ किया। इससे पहले स्टाफ काउंसिल की मीटिंग में पारित प्रस्ताव के अनुरुप पाठ्यक्रम को तैयार किया जाना था। सिलेबस को जनवरी -2025 में विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। जिसके चलते सेमेस्टर प्रथम में आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया को लिखित प्रक्रिया से पहले पूर्ण करना था, लेकिन ऐसा नहीं करने पर विधि कॉलेज प्रशासन के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है।

पांच विषयों की मुख्य परीक्षा का आयोजन इस साल 21 जनवरी से 29 जनवरी तक, जिसमें लॉ ऑफ कान्ट्रेक्ट, फैमिली लॉ, संविधान कानून, लॉ ऑफ टोर्ट, लीगल विधि विषय शामिल।

प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट जमा कराने एवं प्रस्तुतिकरण की परीक्षा 7 व 8 फरवरी को सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया गया।

अब परीक्षा का परिणाम जारी करने पर भी संकट आ गया है। कारण नियमानुसार पहले आंतरिक मूल्यांकन और बाद में मुख्य परीक्षा आयोजित कराना था। अब नियमानुसार नहीं होने पर भविष्य पर तलवार लटकी है।

विशेषज्ञों का कहना है

विशेषज्ञ के अनुसार अगर लॉ में एनईपी-2020 लागू कर रखी है तो प्रथम सेमेस्टर में पहले आंतरिक परीक्षा मूल्यांकन फिर मुख्य परीक्षा होनी चाहिए। ऐसा नहीं करके कानून की डिग्री देने वाले ही कानून की पालना नहीं कर रहे है, जो सही नहीं है। ऐसा नहीं होने पर बिना इंटरनल के ही मुख्य परीक्षा में बैठ ही नहीं सकता और अगर बैठा दिया तो परिणाम भी जारी करने में भी दिक्कत है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी