न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरेलू जुगाड़! बिना रिमूवर ऐसे नैचुरली तरीके से हटाए नेल पेंट, नाखूनों को नहीं होगा नुकसान

अगर आपके पास नेल पेंट रिमूवर नहीं है और आपको पार्टी या इवेंट में जाना है, तो घरेलू नुस्खों की मदद से पुराने नेल पेंट को आसानी से हटा सकते हैं। ये नुस्खे आपके नाखूनों को सुरक्षित रखते हैं और घर में उपलब्ध सामान से किए जा सकते हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 11:57:40

घरेलू जुगाड़! बिना रिमूवर ऐसे नैचुरली तरीके से हटाए नेल पेंट, नाखूनों को नहीं होगा नुकसान

अगर आपके घर में नेल पेंट रिमूवर खत्म हो गया है और आपको किसी पार्टी या इवेंट में जाना है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से पुराने नेल पेंट को हटा सकते हैं। ये नुस्खे घर में मौजूद सामान से किए जा सकते हैं और यह आपके नेल्स को नुकसान भी नहीं पहुंचाते।

टूथपेस्ट

- सबसे पहले, एक कॉटन बॉल पर या अपने नाखूनों के ऊपर थोड़ी सी टूथपेस्ट लगाएं।
- अब, नेल फाइलर की मदद से धीरे-धीरे हर नाखून पर लगे नेल पेंट को रगड़कर हटा लें।
- इसके बाद, हाथों को अच्छे से धो लें और चेक करें कि कहीं नेल पेंट का कोई हिस्सा छूट तो नहीं गया। यदि ऐसा हो, तो इस प्रोसेस को दोहराएं।

हैंड सेनेटाइजर

- इसमें मौजूद अल्कोहल नेल पेंट निकालने के लिए एक प्रभावी सॉल्वेंट है।
- सबसे पहले, अपनी उंगलियों को थोड़ी देर के लिए गुनगुने पानी में डुबोकर रखें, ताकि नाखूनों पर लगे पेंट को नरम किया जा सके।
- अब एक कॉटन बॉल पर सेनेटाइजर डालें और इसे सभी नेल पेंट लगे नाखूनों पर घुमाते हुए लगाएं।
- इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि पूरा कलर हट न जाए।

ऑरेंज जूस और विनेगर

- इन दोनों की थोड़ी-थोडी मात्रा लेकर एक बाउल में मिक्स कर लें।
- अब एक कॉटन बॉल पर इस घोल को लें और नेल्स के ऊपर 10-15 मिनट तक लगाए रखें।
- जब आप देखें कि नेल पेंट सॉफ्ट होने लगा है तो कॉटन बॉल की मदद से हर नाखून के ऊपर हल्के हाथों से रगड़ें। जरूरत पड़ने पर इस प्रोसेस को फिर दोहराएं।

हेयर स्प्रे

- अल्कोहल कंटेंट वाले हेयर स्प्रे को आप एक अच्छे नेल पेंट रिमूवर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बस अपने नेल्स के ऊपर इसे स्प्रे करना है और पेंट लगे हर नाखून के ऊपर कॉटन बॉल से हल्के हाथों से पोंछना है।

बेकिंग सोडा

- इसका इस्तेमाल घर में काफी सारी चीजों की सफाई के लिए होता है।
- नेल पेंट हटाने के लिए एक गीले कपड़े के ऊपर बेकिंग सोडा को छिड़कें और फिर इस कपड़े से नेल्स के ऊपर धीरे-धीरे रब करें।
- इसमें थोड़ा लंबा वक्त लग सकता है।

नींबू का रस

- गुनगुने पानी के बाउल में हल्का सा साबुन डालकर अपनी उंगलियों को कुछ देर के लिए डुबोकर रखें।
- अब एक नींबू काटकर उसका रस अपने नाखूनों पर निचोड़ दें, ताकि नेल पेंट आसानी से हट सके।
- इसके बाद, कॉटन पैड या पेपर टॉवेल की मदद से नेल पेंट को धीरे-धीरे पोछें।
- उंगलियों को अच्छे से धो लें और जरूरत पड़ने पर इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।
- ध्यान रखें, अगर आपके नाखूनों के आस-पास कोई चोट या खरोंच है, तो इस नुस्खे का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है।

ये नेल पेंट रिमूवर हैं सेफ

- बाजार में मौजूद ऐसे नेल पेंट रिमूवर लें जो एसेंशियल ऑयल युक्त हो।
- उसमें विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व हों।
- इससे आपके नाखूनों को पोषण मिलेगा और वे लंबे समय तक खूबसूरत व हेल्दी बने रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत