न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिजली के बाद पानी भी 4 गुना महंगा. . . सरकार पर पड़ेगा 2100 करोड़ का अतिरिक्त भार

राजस्थान सरकार ने पेयजल दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे टैरिफ चार गुना तक बढ़ाए गए हैं। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि बढ़ी हुई दरों का भार राज्य सरकार वहन करेगी। जलदाय विभाग के मुताबिक यह वृद्धि जल परियोजनाओं के लोन के लिए की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 2:16:13

बिजली के बाद पानी भी 4 गुना महंगा. . . सरकार पर पड़ेगा 2100 करोड़ का अतिरिक्त भार

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा के साथ ही पानी की दरों में भी वृद्धि करने की घोषणा करके प्रदेश की जनता के गले को सूखने पर मजबूर कर दिया है। जलदाय विभाग ने जयपुर सहित अन्य शहरों व कस्बों में सप्लाई हो रहे पानी की टैरिफ में चार गुना तक बढ़ोतरी की है।

पानी पर पहले घरेलू उपयोग के 15 से 40 हजार लीटर पर प्रति हजार लीटर 4.84 रुपये शुल्क लिया जा रहा था जो अब 18 रुपये प्रति हजार लीटर लगेगा। वहीं अघरेलू पर 15 से 40 हजार लीटर पर 19.97 रुपये प्रति लीटर लिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 73 रुपये प्रति हजार लीटर कर दिया गया है।
सभी श्रेणियों में पानी के बिल में लगने वाले स्थाई शुल्क, मीटर सर्विस शुल्क, सीवरेज शुल्क सहित अन्य चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है।

हालांकि राजस्थान सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए यह स्पष्ट किया है कि भले ही राज्य में पेयजल दरों में संरचनात्मक आधार पर वृद्धि की गई है, लेकिन इसका कोई सीधा असर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। सरकार ने घोषणा की है कि उपभोक्ताओं से पानी के बिलों और अन्य जल संबंधी सेवाओं की वसूली पूर्ववत दरों पर ही की जाएगी। इस निर्णय के तहत दरों में बढ़ोतरी का अतिरिक्त आर्थिक भार राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी, जिससे सरकार पर हर साल करीब 2100 करोड़ रुपये का वित्तीय दबाव आएगा।

विभाग ने पानी की टैरिफ केवल पेयजल प्रोजेक्ट व स्कीम का लोन लेने के लिए बढ़ाई है।

2017 के बाद अब हुई वृद्धि

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल ने जानकारी दी कि विभाग की प्राथमिकता राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक राज्य सरकार ने पानी की दरों में कोई वृद्धि नहीं की है, जबकि इस दौरान जल आपूर्ति प्रणाली, संचालन, संधारण और रखरखाव की लागत में चार से पांच गुना तक बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015 में दरों में सालाना 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे 2017 तक ही आंशिक रूप से लागू किया गया और उसके बाद से दरों को स्थिर रखा गया।

मंत्री ने कहा कि जल संरचना और परिसंपत्तियों के रखरखाव में आने वाली लागत में लगातार वृद्धि होने से वर्तमान टैरिफ से होने वाली आमदनी से आवश्यक व्यय पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे जल वितरण प्रणाली की कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर पड़ा है और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता में भी गिरावट आई है। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पेयजल दरों को वास्तविक लागत के अनुरूप तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया है।

सरकार वहन करेगी अतिरिक्त भार

वित्त विभाग से दरों में चार गुना तक वृद्धि की अनुमति प्राप्त होने के बाद, दरों में तकनीकी रूप से संशोधन किया गया है, लेकिन उपभोक्ताओं पर इसका कोई भार नहीं डाला गया है। यह राशि राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी यानी अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी, ताकि आमजन पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ न पड़े। सरकार के इस निर्णय से राज्य के लाखों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी और जलदाय विभाग की सेवाएं भी स्थायित्व के साथ जारी रह सकेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी