न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: तेजाजी के बाद 100 साल पुराने शिव मंदिर में मूर्तियाँ खंडित, शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए लोग

जयपुर के सहकार मार्ग स्थित 100 साल पुराने शिव मंदिर में मूर्तियाँ खंडित करने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह मंदिर में मूर्तियाँ टूटी देखी, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी मौके पर पहुंचे, और आरोपियों की तलाश जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 3:14:51

जयपुर: तेजाजी के बाद 100 साल पुराने शिव मंदिर में मूर्तियाँ खंडित, शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए लोग

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में स्थित तेजाजी मंदिर में तोड़फोड़ का मामला अभी शान्त भी नहीं हुआ था कि अब सहकार मार्ग, जयपुर की लालकोठी सब्जी मंडी के पास स्थित करीब 100 साल पुराने शिव मंदिर में मूर्तियाँ खंडित करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ये घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे उन्होंने मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित देखा तो मामला गर्मा गया। मंदिर के संरक्षक गोपाल सैनी ने बजाज नगर थाने में इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्य भी मौके पर पहुँच गए।

मंदिर के संरक्षक गोपाल सैनी ने बताया- रात में कोई मंदिर में तोड़फोड़ कर गया था। इसकी सूचना सुबह पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है। उम्मीद है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। अभी हम नई मूर्तियाँ लाकर जल्दी ही उनकी प्राण प्रतिष्ठा करवा रहे हैं।

आरोपियों की तलाश कर रहे

एसीपी आदित्य पूनिया ने बताया- सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। ये कॉमर्शियल एरिया है। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं। उनकी मदद से हमारे हाथ सुराख लगें है, जिन्हें ट्रेस आउट करके हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। एक संदिग्ध की पहचान की गई है, जिसे जल्द ही पकड़ा जाएगा। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और वैज्ञानिक जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने राजधानी सहित प्रदेश भर में हो रही मंदिरों में तोड़फोड़ और मूर्तियों को खंडित करने की घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर आरोपी की धर-पकड़ के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस की समझाइश के बाद स्थानीय लोग भी शांति बनाए हुए हैं।

एसीपी आदित्य पूनिया ने कहा कि मंदिर में मूर्ति की पुनः प्राण प्रतिष्ठा करने का फैसला मंदिर प्रशासन ने किया है। उनका जो भी निर्णय होगा प्रशासन उसमें सहयोग करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी