न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल प्रहरी परीक्षा: बोर्ड के निर्देशों की अवहेलना, हुक और जिप लगी जींस, हाथों में कड़े और गले में रुद्राक्ष माला, जद्दोजहद के बाद मिला प्रवेश

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 1278 केंद्रों पर जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 8,20,942 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसमें कई सेंटरों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले कड़े, माला और पैंट की जिप हटानी पड़ी। जानिए इस परीक्षा के लिए क्या नियम थे और कैसे कई अभ्यर्थियों ने निर्देशों की अवहेलना की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 4:04:51

जेल प्रहरी परीक्षा: बोर्ड के निर्देशों की अवहेलना, हुक और जिप लगी जींस, हाथों में कड़े और गले में रुद्राक्ष माला, जद्दोजहद के बाद मिला प्रवेश

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शनिवार को प्रदेश भर में 1278 केंद्रों पर जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा हो रही है। ये परीक्षा केंद्र प्रदेश के 38 जिलों में बनाए गए हैं। मनाही के बावजूद तमाम अभ्यर्थी हाथ में कड़े, माला, जिप और हुक लगी पैंट पहनकर सेंटरों पर परीक्षा देने पहुँचे, जहाँ उन्हें प्रवेश के लिए काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों ने बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों की पूरी तरह से अवहेलना की, जिसके चलते यह हालात पैदा हुए।

कोटा के एक सेंटर पर अभ्यर्थी को पैंट तक उतारनी पड़ी। कई अभ्यर्थियों के पैंट से जिप और हुक हटाया गया। इसके बाद एंट्री मिली। इसी तरह तमाम अभ्यर्थियों को लोअर या पायजामे में ही एंट्री दी गई। कई सेंटरों पर हाथ का कड़ा, गले में पहने माला और रुद्राक्ष भी उतरवाए गए।

शनिवार को दो पारियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक परीक्षा हो रही है। सुबह परीक्षा से एक घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया गया। दोपहर वाली परीक्षा में 2 बजे तक प्रवेश दिया गया।

कुल 803 पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा में 8,20,942 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पारी में 4,10,443 और दूसरी पारी में 4,10,499 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें भर्ती में एक पद के लिए 1022 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

jail guard exam,violation of board instructions,jeans with hooks and zipper,bracelets on hands,rudraksha garland,struggle for admission,rajasthan jail guard exam,examination entry issues,exam dress code violations,board guidelines,jail guard recruitment exam

जयपुर में सबसे ज्यादा सेंटर बनाए गए

जयपुर में 176 केंद्रों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पारी में 61968 और दूसरी पारी में भी 61968 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जोधपुर में 114 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। सबसे कम परीक्षा केंद्र करौली में बनाए गए हैं। यहां मात्र 7 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है।

सेंटर पर नहीं मिली एंट्री

कोटा में उद्योग नगर क्षेत्र के इंदिरा गांधी नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के हाथ से कड़ा, गले का धागा और रुद्राक्ष उतरवाया गया। इस सेंटर पर दो छात्र 9:00 बजे के बाद पहुंचे। दोनों को सेंटर पर एंट्री नहीं दी गई।

jail guard exam,violation of board instructions,jeans with hooks and zipper,bracelets on hands,rudraksha garland,struggle for admission,rajasthan jail guard exam,examination entry issues,exam dress code violations,board guidelines,jail guard recruitment exam

कोटा में 58 सेंटर पर परीक्षा

कोटा में 58 परीक्षा केंद्र पर एग्जाम हो रहा है। पहली पारी में 17832 और दूसरी पारी में 17832 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिस के जवानों ने मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद ही अभ्यर्थियों को सेंटर पर एंट्री दी। सेंटर पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

jail guard exam,violation of board instructions,jeans with hooks and zipper,bracelets on hands,rudraksha garland,struggle for admission,rajasthan jail guard exam,examination entry issues,exam dress code violations,board guidelines,jail guard recruitment exam

पैंट की जिप हटवाने के लिए घूमते रहे छात्र

कोटा के नयापुरा बाग स्कूल में कई पुरुष अभ्यर्थी पैंट लेकर इधर-उधर भटकते नजर आए। स्कूल के सामने ही मेकैनिक की दुकान पर अभ्यर्थियों ने अपने पैंट के हुक और जिप हटवाए। यहां नगर निगम की ओर से संचालित आधुनिक शौचालय में महिला अभ्यर्थियों के ड्रेस चेंज करने के कर्मचारियों ने पैसे भी मांगे। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। शौचालय कर्मचारियों को पैसे नहीं मांगने की हिदायत दी गई।

इस साल पेपर के नियमों में जिप और हुक वाली पैंट पहनकर आना मना है। कोई भी ऐसा कपड़ा, जिसमें मेटल की जिप या चेन लगी होगी, उसे पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुर्ता-पायजामा ड्रेस कोड में शामिल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी