न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

96 हजारी हुआ सोना, 3 दिन में प्रति 10 ग्राम 5,000 रुपये बढ़ा, एक लाख के करीब पहुँची चाँदी

जयपुर में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और हाल ही में रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। पिछले तीन दिनों में सोने के भाव में 5,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आया, और 24 कैरट सोने की कीमत एक लाख रुपए के करीब पहुँच गई। चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानें जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के ताजे भाव।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 4:08:37

96 हजारी हुआ सोना, 3 दिन में प्रति 10 ग्राम 5,000 रुपये बढ़ा, एक लाख के करीब पहुँची चाँदी

जयपुर। बीते तीन दिन से सोना लगातार चढ़ रहा है. कीमतों में लगातार उछाल के चलते सोना हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है। सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पहुंच गई हैं। बीते तीन दिन में सोने के भाव करीब 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गए। शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार की ओर से जारी सोने के भावों की बात करें तो ये एक लाख रुपए के करीब पहुंच गए।

शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार से जारी सोने और चांदी की कीमतों की बात करें तो बीते दिन के मुकाबले 24 कैरट सोने की कीमतों में 900 रुपए का उछाल आया। इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 96200 रु प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 800 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला। 22 कैरेट सोने के दाम 89700 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए।

चांदी भी चढ़ी

सोने में तेजी के बाद चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शनिवार को चांदी में 2400 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 97700 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। मित्तल सोने में तेजी के पीछे ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार मानते हैं।

इधर, ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि सोने की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में अब लाइटवेट ज्वेलरी का क्रेज देखने को मिल रहा है। खास बात है कि दिखने में लाइटवेट ज्वेलरी काफी हेवी नजर आती है, लेकिन इसका वजन काफी कम होता है। लाइटवेट ज्वेलरी 22 कैरेट गोल्ड के साथ बनाई जाती है। इस ज्वेलरी को लाख से तैयार किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी