Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: लय में लौटी LSG को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श प्लेइंग इलेवन से बाहर, ऋषभ पंत ने बताई वजह

IPL 2025 का 26वां मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 6:06:49

IPL 2025: लय में लौटी LSG को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श प्लेइंग इलेवन से बाहर, ऋषभ पंत ने बताई वजह

आईपीएल 2025 सीजन का 26वां मैच शनिवार, 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल की टाइटन्स लगातार चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि ऋषभ पंत की एलएसजी, जो वर्तमान में छठे स्थान पर है, लगातार दो जीत के बाद लय में है।

बेटी के बीमार होने की वजह से नहीं खेल रहे मार्श

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के समय उनकी टीम में हुए बदलाव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मिचेल मार्श इस मैच में हमारे लिए उपलब्ध नहीं हैं। पंत ने कहा कि मार्श की बेटी बीमार है जिसके चलते वह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि मिचेल मार्श का ना खेलना लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के लिए एक बड़ा झटका जरूर है क्योंकि इस सीजन एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे मिचेल मार्श का बल्ला काफी शानदार तरीके से बोलता हुआ दिखाई दिया है। मिचेल मार्श की जगह पर लखनऊ की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में हिम्मत सिंह को जगह दी है। मार्श अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जिसमें वह इस टूर्नामेंट में अब तक 265 रन बना चुके हैं।

ऋषभ पंत की कप्तानी में इस सीजन खेल रही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है, जिसमें उन्होंने 5 मैच खेलने के बाद तीन में जहां जीत हासिल की है तो वहीं 2 में हार का सामना किया है। वहीं लखनऊ यदि इस मैच को अपने नाम करती है तो वह 8 अंकों के साथ टॉप-4 में अपनी जगह बना लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology