न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GT को लगा बड़ा झटका, रबाड़ा के बाद IPL से बाहर हुए फिलिप्स, 12.75 करोड़ का नुकसान

गुजरात टाइटन्स को बड़ा झटका, ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स कमर की चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। 6 अप्रैल को SRH के खिलाफ मैच के दौरान घायल हुए फिलिप्स अब न्यूजीलैंड लौट चुके हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा भी व्यक्तिगत कारणों से टीम छोड़ चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 5:10:34

GT को लगा बड़ा झटका, रबाड़ा के बाद IPL से बाहर हुए फिलिप्स, 12.75 करोड़ का नुकसान

गुजरात टाइटन्स (GT) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा संस्करण में बड़ा झटका लगा है। उनके विदेशी ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स कमर की चोट के कारण अपने देश न्यूजीलैंड लौट गए हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी को 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। फिलिप्स से पहले रबाड़ा व्यक्तिगत कारणों से IPL का सीजन छोड़ कर घर वापसी कर चुके हैं।

फिलिप्स आईपीएल से हुए बाहर

फ्रैंचाइजी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, 'गुजरात टाइटन्स के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के दौरान कमर की चोट के बाद न्यूजीलैंड लौट गए हैं। गुजरात टाइटन्स ग्लेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं'।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के बाद, फिलिप्स गुजरात टाइटन्स के कैंप से स्वदेश लौटने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट गए थे। गुजरात को निश्चित ही इन दोनों खिलाड़ियों की कमी खलेगी।

गौरतलब है कि फिलिप्स अभी तक टूर्नामेंट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन SRH के खिलाफ मैच में वह एक विकल्प फील्डर के रूप में मैदान पर उतरे थे। SRH की पारी के अंतिम ओवर में उन्हें चोट लगी।

फिलिप्स को पॉइंट क्षेत्र में रखा गया था और उन्होंने ईशान किशन के शॉट का पीछा किया। लेकिन, जैसे ही उन्होंने गेंद को वापस फेंका, न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर की कमर में खिंचाव आ गया। फिलिप्स दर्द से जमीन पर गिर पड़े और जीटी कैंप की मदद से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए।

GT को हुआ 12.75 करोड़ का नुकसान

इन दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल छोड़कर वतन वापस लौटने से गुजरात टाइटन्स को 1 हफ्ते के भीतर 12 करोड़ 75 लाख का नुकसान हो गया है। जीटी ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा निलामी में रबाड़ा को 10.75 करोड़ रुपये और फिलिप्स को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत