न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी: जेल प्रहरी परीक्षार्थियों पर मधुमक्खियों का हमला, 24 से अधिक घायल, एक ICU में

बूंदी में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। सर्वोदय टीटी कॉलेज सेंटर पर 24 से अधिक परीक्षार्थी घायल हुए, एक युवती की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती। अफरातफरी के बीच प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 5:10:24

बूंदी: जेल प्रहरी परीक्षार्थियों पर मधुमक्खियों का हमला, 24 से अधिक घायल, एक ICU में

बूंदी। शहर से पांच किलोमीटर दूर सर्वोदय टीटी कॉलेज स्थित जेल प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा केंद्र पर शनिवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 24 से अधिक परीक्षार्थी मधुमक्खियों के डंकों के शिकार हो गए। इनमें सोनिया नामक एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। हमला उस समय हुआ, जब परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थी केंद्र के बाहर खड़े थे। इससे मौके पर अफरातफरी हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मधुमक्खियों के हमले में गंभीर घायल 21 वर्षीय लीलेडा व्यासन निवासी परीक्षार्थी सोनिया गुर्जर ने बताया कि शनिवार को प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए सेंटर माटूडा स्थित सर्वोदय टीटी कॉलेज आया था। वह अन्य परीक्षार्थियों के साथ केंद्र के बाहर खड़ी थी। सुबह करीब नौ बजे अचानक से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, तब वहां 25 से 28 परीक्षार्थी मौजूद थे। सभी को मधुमक्खियों ने डंक मार दिए। इस दौरान परिक्षार्थियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर बूंदी प्रशासन ने तुरंत मेडिकल टीम बुलाई व परीक्षार्थियों का प्राथमिक उपचार कराया। सूचना पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, सदर थाना प्रभारी रमेश आर्य भी मौके पर पहुंचे।

परीक्षार्थी सोनिया गुर्जर ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले के बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में चले गए। इसी बीच पेपर देते समय वह अचेत हो गई। आईसीयू में भर्ती सोनिया ने बताया कि उसने 20 से अधिक प्रश्न हल कर लिए थे, लेकिन फिर अचेत हो गई। युवती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया। फिलहाल आईसीयू में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर युवती के पिता हरिप्रकाश गुर्जर भी अस्पताल आए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी