न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘केसरी 2’ की रिलीज से पहले जनरल डायर की पड़पोती पर भड़के करण, इस एक्टर के साथ फिल्म में नजर आएंगी रिद्धिमा कपूर

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ इन दिनों सुर्खियों में है। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 18 अप्रैल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 1:12:34

2 News : ‘केसरी 2’ की रिलीज से पहले जनरल डायर की पड़पोती पर भड़के करण, इस एक्टर के साथ फिल्म में नजर आएंगी रिद्धिमा कपूर

अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ इन दिनों सुर्खियों में है। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें जलियांवाला बाग कांड की अनकही कहानी दिखाई जाएगी। भारत में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान जनरल डायर नाम के अधिकारी ने जलियांवाला बाग में ताबड़तोड़ गोलियां चलवाई थीं। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले जनरल डायर की पड़पोती कैरोलिन ने हत्याकांड के पीड़ितों पर असंवेदनशील कमेंट किया है।

इस पर फिल्म के निर्माता करण जौहर भड़क गए। कैरोलिन का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह कह रही थीं कि जनरल डायर सम्मानित व्यक्ति थे और उन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता था। इस दैरान कैरोलिन ने पीड़ितों को लुटेरा भी कहा। करण ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को प्रेस मीट में कहा कि मैंने कैरोलिन का वो वीडियो देखा है और मेरा खून खौल उठा। मैं उसे नहीं जानता। उससे न मैं मिला हूं और न मिलना चाहता हूं। उसने जो कहा है उससे मुझे बहुत गुस्सा आया।

उसकी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि उसने हजारों पीड़ित लोगों को लुटेरा कह दिया जबकि डायर ने खुद एक्सेप्ट किया था कि उसने जलियांवाला बाग में तब तक गोलीबारी कराई जब तक गोलियां खत्म नहीं हो गई। देश और दुनिया के इतने बड़े नरसंहारों में से एक के लिए उसके मन में इतनी नफरत भरी हुई है। दूसरी ओर अक्षय ने ब्रिटिश सरकार और किंग चार्ल्स से अपनी फिल्म के लिए आगे आने के लिए कहा।

अक्षय ने कहा कि मैं चाहता हूं कि किंग चार्ल्स और ब्रिटिश सरकार ‘केसरी 2’ देखें और जो कुछ हुआ उसकी गंभीरता को समझें। माफी मांगना स्वाभाविक है। ये फिल्म चिंगारी बन सकती है। इसके डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं। इसमें अक्षय वकील सी. शंकरन नायर और अनन्या पांडे दिलरीत गिल नाम की वकील के रोल में दिखेंगी। साउथ इंडियन एक्टर आर. माधवन ब्रिटिश अधिकारी की पैरवी करते हुए नेविल मैककिनले नाम के वकील की भूमिका में हैं।

2 News : ‘केसरी 2’ की रिलीज से पहले जनरल डायर की पड़पोती पर भड़के करण, इस एक्टर के साथ फिल्म में नजर आएंगी रिद्धिमा कपूर

रिद्धिमा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, नेटफ्लिक्स के शो में आ चुकी हैं नजर

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी तथा एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी अब फिल्मों में एक्टिंग का जादू चलाने को तैयार हैं। पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो रिद्धिमा कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह कपिल शर्मा की अगली फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में रिद्धिमा और कपिल के साथ-साथ नीतू कपूर भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगी।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि कपिल शर्मा की अगली फिल्म का डायरेक्शन आशीष आर मोहन करेंगे, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ी 786’ बनाई थी। कपिल की ये फिल्म कॉमेडी जॉनर की होगी, जिसकी शूटिंग चंडीगढ़ में मई से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। मेकर्स इसे जल्द ही एक शानदार टाइटल देंगे। आशीष आर मोहन द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म से रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। रिद्धिमा बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री मारने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म में नीतू कपूर का भी अहम किरदार होगा। उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा इससे पहले पिछले साल आए नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन में नजर आ चुकी हैं। अब दर्शक उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से हटकर कुछ करना चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने ज्वैलरी डिजाइन के क्षेत्र में करिअर बनाया। दूसरी ओर कपिल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही एक और फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में भी नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान