न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ के लिए CSK को जीतने होंगे 7 मैच, MI पहले कर चुका है ऐसा चमत्कार

IPL के इतिहास में 5 बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन में संघर्ष कर रही है। 6 मैचों में से 5 में हार के बाद, CSK की प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावनाएं कम हो गई हैं। हालांकि, अगर वे अगले 8 मैचों में से 7 जीतते हैं, तो प्लेऑफ में उनकी क्वालीफाई करने की उम्मीद बनी रह सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Apr 2025 6:04:23

IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ के लिए CSK को जीतने होंगे 7 मैच, MI पहले कर चुका है ऐसा चमत्कार

IPL के इतिहास में 5 बार खिताब अपनी झोली में डालने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वर्तमान सीजन पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। प्ले ऑफ की दौड़ से करीब-करीब बाहर होती नजर आ रही CSK ने अब तक खेले 6 मैचों में से 5 में शिकस्त का सामना करना किया है। कल KKR के खिलाफ खेलते हुए उसने IPL का अपना सबसे कम स्कोर 107 रन बनाया जिसे KKR ने आसानी से 8 विकेट शेष रहते हुए चेज कर लिया। CSK अंक तालिका में नौंवे स्थान पर है और प्रतियोगिता के प्लेऑफ में प्रवेश करने की उनकी संभावनाएं बहुत कम दिख रही हैं। IPL के इतिहास में यह पहली बार है कि उन्होंने एक सीजन में लगातार 5 मैच गंवाए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आईपीएल इतिहास में पहली बार घरेलू मैदान पर लगातार CSK को 3 हार का सामना करना पड़ा है।

प्लेऑफ की दौड़ हो सकती है शामिल, लगातार दर्ज करनी होगी जीत

CSK वर्तमान में अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और उसके खाते में 2 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -1.554 है। मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन के बावजूद, वे अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर नहीं हैं। टीम अभी भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें लगातार जीत दर्ज करनी होगी।

CSK के पास अभी भी प्रतियोगिता में 8 मैच बचे हैं। अगर इन 8 मैचों में से 7 जीतते हैं, तो वे 16 अंक हासिल कर लेंगे। आम तौर पर, टीमों के लिए 16 अंक पर्याप्त होते हैं और यह फ्रैंचाइज़ के लिए उम्मीद की किरण जगाता है। अगर वे बाकी सभी मैच जीतते हैं और 18 अंक हासिल करते हैं, तो वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।

IPL इतिहास में केवल एक बार हुआ है ऐसा चमत्कार

मुंबई इंडियंस का 2015 का खिताब जीतना आईपीएल इतिहास का एकमात्र ऐसा उदाहरण था, जहां किसी टीम ने पहले 6 मुकाबलों में से 5 मैच हारने के बाद खिताब जीता था। रोहित शर्मा की कमान में एमआई की टीम ने 2015 के संस्करण में अपने 6 मैचों में से पहले 5 मैच गंवाए थे, लेकिन बाद में टूर्नामेंट में वापसी की और शेष 8 मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत