Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का जीवन संवार सकती हैं खेल खेलने की आदत, जानें कैसे

बचपन में ज्यादातर बच्चे अपना काफी समय खेल-कूद में ही बिताना पसंद करते हैं। बच्चों को खेलते हुए देखकर सभी अपने बचपन की यादों में पहुंच जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Apr 2023 3:25:51

बच्चों का जीवन संवार सकती हैं खेल खेलने की आदत, जानें कैसे

बचपन में ज्यादातर बच्चे अपना काफी समय खेल-कूद में ही बिताना पसंद करते हैं। बच्चों को खेलते हुए देखकर सभी अपने बचपन की यादों में पहुंच जाते हैं। लेकिन आजकल के बच्चे अपना ज्यादातर समय शारीरिक खेल से ज्यादा मोबाइल चलाने या वीडियो गेम खेलने में बिताते हैं जो कि उनके लिए किसी भी तरीके से फायदेमंद नहीं हैं। लेकिन बढ़ते बच्चे के लिए खेलना बेहद आवश्यक है। शारीरिक गतिविधियों की कमी की वजह से बच्चों में शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही है। बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी बेहद जरूरी होता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि खेल खेलने की आदत किस तरह बच्चों का जीवन संवार सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...
benefits of sports for children,importance of physical activity for kids,positive impact of sports on children lives,healthy habits for kids,benefits of team sports for children,sports and children development,childhood sports activities,physical health and mental benefits of sports,encouraging children to play sports,teaching life skills through sports आती है शारीरिक मजबूती

खेलने से बच्चा अंदर से मजबूत बनता है और इससे उनका शारीरिक विकास तेजी से होता है। दरअसल खेलने के दौरान आपके शरीर में तेजी से ऑक्सीजन का संचार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। साथ ही इससे आपके बच्चे का पाचन तंत्र भी अच्छा होता है। ऐसे में वे जो भी खाते हैं, उसका पाचन अच्छे से होता है। इसलिए, उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि इससे उनका मानसिक विकास भी अच्छे से होता है क्योंकि खेलने के दौरान शरीर एंडोर्फिन नामक हार्मोन जारी करता है, जिससे शरीर में सकारात्मक भावना का संचार होता है।

प्रतियोगी भावना होती है विकसित

आपका बच्चा प्रतियोगिता के विश्व में उतरे उससे पहले उसे यह सिखाना आवश्यक है कि प्रतियोगिता किस प्रकार की जाती है तथा खेल की गतिविधियों के माध्यम से उच्च स्थान पर कैसे पहुंचा जा सकता है। जीतना और हारना जीवन का हिस्सा है तथा आपका बच्चा इसे खेल की उन गतिविधियों के माध्यम से सीखता है जिसमें वह हिस्सा लेता है। कभी कभी वह हार भी सकता/सकती है तथा तभी वह बातों को खिलाड़ी भावना से लेना सीखता है। benefits of sports for children,importance of physical activity for kids,positive impact of sports on children lives,healthy habits for kids,benefits of team sports for children,sports and children development,childhood sports activities,physical health and mental benefits of sports,encouraging children to play sports,teaching life skills through sports खुद को प्रस्तुत करने का मौका

खेल के माध्यम से बच्चे खुद को प्रस्तुत कर सकते हैं। पढ़ाई में अच्छे ना होने के बावजूद भी हम खुद को और अपने अध्यापकों को अपनी काबिलियत के बारे में बता सकते हैं। इसके साथ-साथ जो बच्चे खेल में अच्छा परफॉर्म करते हैं उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने और जीतने का भी मौका मिलता है।

बढ़ेगी सोशल स्किल्स

दूसरे बच्चों के साथ खेलने से बच्चों में सामाजिक कौशल का विकास होता है। इससे बच्चे दूसरों के साथ बीतचीत करना सीख जाते हैं। साथ ही टीम में रहकर बच्चे एक-दूसरे का सहयोग करना और एकजुट होकर रहना सीखते हैं। ऐसे में बच्चों की मानसिक क्षमता भी तेजी से विकसित होती है। वहीं टीम में खेलने से बच्चे टीम वर्क, धैर्य रखना, लीडरशिप जैसी क्वालिटीज भी सीखते हैं। जिसका उनकी पर्सनालिटी और पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। benefits of sports for children,importance of physical activity for kids,positive impact of sports on children lives,healthy habits for kids,benefits of team sports for children,sports and children development,childhood sports activities,physical health and mental benefits of sports,encouraging children to play sports,teaching life skills through sports आत्मसम्मान में सुधार

कई तरह के खेल खेलने से बच्चों के आत्मसम्मान में सुधार होता है। इससे उनके मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दरअसल जब खेल में आपकी टीम जीत जाती है या आपको कुछ अंक हासिल होते हैं, तो बच्चे के लिए वह बेहद सुखद क्षण होता है। इससे उनमें स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ धैर्य रखने की क्षमता का भी विकास होता है। इसके अलावा वह जीवन में अपने लक्ष्य को लेकर काफी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं। इससे वह पढ़ाई में भी अच्छे होते हैं।

कम्यूनिकेशन स्किल्स में इजाफा

दोस्तों के साथ खेलते समय लड़ाई-झगड़े और हार-जीत काफी कॉमन होती है। मगर, इससे बच्चों की कम्यूनिकेशन स्किल्स पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। खेलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। जिसके चलते बच्चों की संचार शैली भी मजबूत होती है और बच्चे बेबाकी से अपनी बात सभी के सामने रखना सीख जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology