न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स कभी ना करें बच्चों की इन बुरी आदतों को नजरअंदाज, भविष्य में होती है बहुत परेशानी

बच्चों की ये गलत आदतें भविष्य में उनके लिए बड़ी परेशानी ला सकते हैं। हालांकि ये समस्याएं काफी सामान्य होती हैं, जिन्हें हर माता-पिता महसूस करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें पेरेंट्स को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 9:20:31

पेरेंट्स कभी ना करें बच्चों की इन बुरी आदतों को नजरअंदाज, भविष्य में होती है बहुत परेशानी

कहा जाता है कि बच्चों की पहली पाठशाला उसके घर से शुरू होती है और उसके पहले गुरू उसके माता-पिता होते हैं। बच्चों के पथ प्रदर्शक उनके पेरेंट्स ही होते हैं जो उन्हें सही-गलत की सीख देते हुए आगे की और अग्रसर करते हैं। बढ़ते बच्चे सीखने की अवस्था में होते हैं और कई बार वे कुछ गलत आदतें भी सीख जाते हैं। लेकिन कई बार माता-पिता बच्चों की छोटी उम्र देखकर उनकी कुछ आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि सही नहीं हैं। बच्चों की ये गलत आदतें भविष्य में उनके लिए बड़ी परेशानी ला सकते हैं। हालांकि ये समस्याएं काफी सामान्य होती हैं, जिन्हें हर माता-पिता महसूस करते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें पेरेंट्स को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

parents should never ignore these bad habits of children,mates and me,relationship tips


दूसरे बच्चों के साथ गलत व्यवहार

बच्चों में लड़ाई- झगड़ा होता रहता है लेकिन एज़ ए रिस्पांसिबल पैरेंट आप यह बात भली भांति जानते हैं और समझते हैं कि लाइन क्रॉस कहां पर हो रही है। जब बच्चा और बच्चों या अपने ही भाई बहन को हिट करें, पुश करें, उनके साथ मार पीट करे या एग्रेसिवली बिहेव करे तो निसंदेह यह आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। कई बार ‘बच्चा है, बच्चे तो ऐसा करते रहते हैं' यह कहकर कहीं ना कहीं पैरेंट्स बच्चों के गलत बर्ताव को अनजाने में बढ़ावा देते हैं। जहां पर एक्शन लेना और स्ट्रिक्टनेस ज़रूरी हो, फ़ौरन अपनाएं।

नाक में उंगली देना

दूसरे बच्चों को देखकर आपके बच्चे में भी ये बुरी आदत आ सकती है। हालांकि, बच्चों को तो ये बिल्कुल पता नहीं होता कि नाक में उंगली देना एक बुरी आदत है। ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने बच्चे को समझाएं कि उसका ऐसा करना सही नहीं है और नाक को साफ करने के लिए उसे टिश्यू का इस्तेमाल करना चाहिए और उसके बाद हाथ जरूर धोने चाहिए।

झूठ बोलने की आदत

कई बार बच्चे माता-पिता से झूठ बोलते हैं और मां बाप उसे बच्चे की शैतानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे हालात में मां बाप को बच्चे को प्यार से समझाना चाहिए और उसे झूठ बोलने से मना करना चाहिए। अगर ये आदत समय रहते नहीं संभाली तो आगे चलकर ये बच्चे का भविष्य खराब कर सकती है और उसे गलत राह पर ले जा सकती है।

parents should never ignore these bad habits of children,mates and me,relationship tips

बेफिजूल खर्च करना

अक्सर बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपना जेबखर्च कुछ दिनों में ही खर्च कर देते हैं तथा आपसे और पैसे मांगने के लिए कई तरह के बहाने बनाने लगते हैं। जब आपको ऐसा लगे कि आपका बच्चा फिजूल खर्च करने लगा है तो उसे पैसे और बचत की अहमियत समझाएं तथा जेब खर्च के अतिरिक्त पैसे देने से मना कर दें।

सेलेक्टिव हियरिंग

जब बच्चे छोटे होते हैं तो कितने ध्यान से पेरेंट्स की बात सुनते हैं लेकिन बड़े होते होते , बाहरी समाज और टीवी के संपर्क में रह कई बातें सीख लेते हैं। उन्हीं में से एक है सेलेक्टिव हीयरिंग। यानी जो बात खुद को पसंद है वह सुन लेना और बाकी बातों को एक कान से सुन दूसरे से निकाल देना। अगर आप बच्चे में इस तरह का बिहेवियर नोटिस करें तो उसे यूं ही ना जाने दें। बैठ कर समझाएं आए कि यह ठीक नहीं है और इस तरह का बर्ताव कैसे आने वाले कल में दिक्कत बन सकता है।

गलत भाषा का प्रयोग करना

छोटे बच्चे गालियां देना भी सीख लेते हैं और उनके मुंह से निकली गालियां भी क्यूट लगती हैं। अक्सर आपने भी देखा होगा कि बच्चे जब गालियां देते हैं तो उनकी क्यूटनेस पर आसपास के लोग खूब हंसते और प्यार लुटाते हैं। लेकिन पैरेंट्स होने के नाते आपको ये समझना चाहिए कि बच्चों का इतनी कम उम्र में ही गालियां देना या गलत तरीके से बात करना सही नहीं होता है। बच्चों को ये आदत स्कूल या कहीं से भी मिल सकती है। आपको बच्चे को समझाना है कि इस तरह से बात करना सही नहीं है और उसे जल्द से जल्द इसे छोड़ना होगा।

बात बात पर गुस्सा करना

गलत बात पर रिएक्ट करना तो ठीक है लेकिन अगर बच्चा बात बात पर यो अक्सर गुस्से में रह रहा है तो कहीं तो दिक्कत है। या तो अपने दोस्तों के साथ एडजस्ट होने में वह किसी परेशानी का सामना कर रहा है या फिर घर के खराब माहौल को असर उस पर पड़ रहा है। कारण कोई भी हो, दोनों ही स्थितियों में उसके साथ बैठकर इश्यू को समझने और उससे निपटने के कारगर तरीके पर विचार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत