न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : महवश ने मंत्री के साथ शेयर की फोटो, लिखा-अब किसी ने बदतमीजी की तो…, सुनीता ने गोविंदा पर लगाए ये आरोप

आरजे महवश पिछले काफी समय से लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह है कि उनका नाम भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से जुड़ना। चहल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Aug 2025 8:58:30

2 News : महवश ने मंत्री के साथ शेयर की फोटो, लिखा-अब किसी ने बदतमीजी की तो…, सुनीता ने गोविंदा पर लगाए ये आरोप

आरजे महवश पिछले काफी समय से लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह है कि उनका नाम भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से जुड़ना। चहल का इसी साल की शुरुआत में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स महवश को इसकी वजह बताते हैं। हालांकि किसी भी पक्ष ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। महवश और चहल खुद को एक-दूसरे का बेस्टफ्रेंड बताते हैं। फिलहाल महवश एक फोटो के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उनके साथ NDA सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान हैं।

वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख भी हैं, जो बिहार का प्रमुख राजनीतिक दल भी है। महवश ने इंस्टाग्राम पर चिराग के साथ अपनी ताजा तस्वीर पोस्ट करने के साथ ट्रॉल्स को सावधान कर दिया, जो उन पर बार-बार निशाना साधने में लगे हुए हैं। महवश ने कैप्शन में लिखा, “बस अब करी न किसी ने बदतमीजी, घर से उठवा लूंगी।” इसके साथ उन्होंने 5 लाफ्टर वाली इमोजी भी शेयर की हैं। महवश ने यह तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “अब कोई अपना मुंह मत चला देना।” उल्लेखनीय है कि चहल और महवश कई बार साथ में नजर आते हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट में भी कई बार कनेक्शन देखने को मिलता है।

चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से जुड़ी स्टोरी शेयर की थी और कैप्शन में 'जय माता दी' लिखा था। वहीं महवश ने भी उसी मैच के लिए स्टोरी शेयर करके 'जय माता दी' लिखा। दोनों को पहली बार इस साल मार्च में दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का मजा लेते स्पॉट किया गया था। इसके बाद धनश्री आईपीएल में भी चहल के अधिकतर मुकाबलों में नजर आईं। इन सबके आधार पर फैंस यही अटकलें लगाते हैं कि दोनों के बीच जरूर कुछ न कुछ पक रहा है। वे महवश को चहल के साथ रिश्ते को लेकर कई दफा ट्रॉल कर चुके हैं।

सुनीता आहूजा ने दिसंबर में फैमिली कोर्ट में लगा दी थी गोविंदा से तलाक की अर्जी

दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के तलाक लेने की खबरें भी सामने आईं थीं। हालांकि सुनीता कई बार इसे अफवाह बता चुकी हैं लेकिन अब दोनों के रिलेशनशिप को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल के तलाक की कार्यवाही से जुड़ी एक्सक्लूसिव डिटेल्स सामने आई हैं। इसके अनुसार सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग और क्रूरता का आरोप लगाया है और खबरों की मानें तो उन्होंने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे दी है।

सुनीता ने पिछले साल दिसंबर में ही हिंदू विवाह अधिनियम के तहत धोखाधड़ी और क्रूरता का हवाला देते हुए तलाक के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई है। गोविंदा को अदालत ने तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, जिसके बाद मई 2025 में गोविंदा के खिलाफ नोटिस टू शो कॉज जारी किया गया। जून से दंपति की अदालत द्वारा अनिवार्य काउन्सलिंग चल रही है। सुनीता जहां इस काउन्सलिंग में व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में शामिल हो रही हैं, वहीं गोविंदा ज्यादातर गायब ही रहते हैं।

बता दें कुछ महीनों पहले सुनीता ने लगातार कई इंटरव्यू दिए थे जिसमें शादीशुदा जिंदगी के कई राज खोले थे। उन्होंने कहा था कि अब वे एक साथ एक घर में नहीं रहते हैं। मजाक-मजाक में सुनीता ने ये हिंट भी दिया था कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है। सुनीता फ्लैट में रहती हैं और गोविंदा बंगले में। उनके रूटीन और शेड्यूल भी बिलकुल अलग हैं। हालांकि बाद में सुनीता ने इस पर बात करते हुए गोलमोल जवाब दे दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह