न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परवरिश के दौरान आजमाए पॉजिटिव पेरेंटिंग, रखें इन बातों का ध्यान

जो व्यवहार के सकारात्मक बिन्दुओं पर केन्द्रित होता है। इस तरीके को अपनाने के पीछे एक कारण यह भी है कि बच्चा गुस्सा करने से शायद बात ना माने लेकिन अगर आप उसी बात को किसी दूसरे तरीके से और प्यार से कहेंगे, तो बच्चे पर जल्दी असर होगा। हम आपको यहां पॉजिटिव पेरेंटिंग से जुड़ी जरूर बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 2:35:16

परवरिश के दौरान आजमाए पॉजिटिव पेरेंटिंग, रखें इन बातों का ध्यान

बच्चों की परवरिश करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती हैं जिसपर बच्चे का व्यवहार और भविष्य टिका होता हैं। बच्चों के गलत व्यवहार के कारण सवाल पेरेंट्स पर उठने लगते हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को क्या सिखाया है। ऐसे में कई बार अभिभावक बच्चे के हित में कड़े फैसले ले लेते हैं, लेकिन कई बार उनके फैसले बच्चों पर गलत असर भी डाल देते हैं। ऐसे में आपको पॉजिटिव पेरेंटिंग पर ध्यान देने की जरूरत हैं। पॉजिटिव डिसिप्लिन या पेरेंटिंग एक अनुशासन मॉडल है जिसका इस्तेमाल स्कूलों द्वारा पेरेंटिंग में किया जाता है जो व्यवहार के सकारात्मक बिन्दुओं पर केन्द्रित होता है। इस तरीके को अपनाने के पीछे एक कारण यह भी है कि बच्चा गुस्सा करने से शायद बात ना माने लेकिन अगर आप उसी बात को किसी दूसरे तरीके से और प्यार से कहेंगे, तो बच्चे पर जल्दी असर होगा। हम आपको यहां पॉजिटिव पेरेंटिंग से जुड़ी जरूर बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

parenting tips to remember,mates  and me,relationship tips

साधारण चीजों के लिए हां कहना सीखें

अगर आप अपने बच्चे को हां कहना चाहते हैं, तो छोटी छोटी चीजों से इसकी शुरुआत करें। क्योंकि हां कहने की आदत बनाने से बहुत कुछ संभव हो सकता है। जैसे चॉकलेट दिलाना, अपने बच्चों को कहीं अच्छी सी जगह पर घुमा सकते हैं। आप अपने बच्चे को उसके पसंद के खिलौने खरीद सकते हैं। आप उनकी जिस जिद को आसानी से पूरा कर सकते हैं, उसके लिए आपको हां कर देनी चाहिए।

बच्चों को प्यार करें और उनपर जाहिर भी करें

बच्चों के प्रति अपना प्यार जताइए। आपके बच्चे से बहुत प्यार करने जैसी कोई बात नहीं है। बच्चों से प्यार करना उन्हें बिगाड़ना नहीं है। कई पेरेंट्स प्यार के नाम पर बच्चों को- भौतिक चीजें, उदारता, कम उम्मीदें और बहुत अधिक सुरक्षात्मकता देते हैं। जब आप बच्चों को प्यार की जगह ये चीजें देते हैं तो वास्तविकता में आपका बच्चा बिगड़ रहा होता है। बच्चे को प्यार देना उतना ही आसान है जितना कि उसे गले लगाना, बच्चों के साथ समय बिताना और हर दिन उनकी बातों को पूरी गंभीरता के साथ सुनना।

बुद्धिमानी से अपने शब्दों का चयन करें

माता पिता अपने बच्चे की हर मांग पूरा नहीं कर सकते। लेकिन हर बार ना कहने की बजाय और भी ऑप्शन चुन सकते हैं, जैसे- आप अपने बच्चे को जानवरों को मारने की मना करने की बजाय उनसे प्यार करने के लिए कह सकते हैं। भागने की बजाय आप यह कह सकते हैं की धीरे धीरे चलो।

parenting tips to remember,mates  and me,relationship tips

बच्चे के लिए एक सुरक्षित जगह बनें

अपने बच्चे को बताएं कि आप उनके लिए हमेशा हैं और उनके संकेतों एवं आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील हैं। अपने बच्चे को एक व्यक्ति के रूप में समर्थन और स्वीकृति दें। अपने बच्चे के लिए एक गर्मजोशी से भरा और सुरक्षित इंसान बनें ताकि वो आपसे अपना मन साझा कर सके। जो माता-पिता बच्चे का इस प्रकार लालन पालन करते हैं, उन बच्चों में बेहतर विनियमन विकास, सामाजिक कौशल विकास और मानसिक विकास भी अच्छा होता है।

बच्चों के साथ आयु के अनुसार व्यवहार करें

कई बार माता-पिता अपने बच्चे को अंग्रेजी या बहुत कुछ सिखाने के चक्कर में उनके साथ छोटी उम्र से ही सख्ती बरतने लगते हैं। ऐसे में आपको ये समझना चाहिए कि अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है, तो उसके साथ बेहद प्यार और सब्र का साथ व्यवहार करें।

हाँ कहें लेकिन सीमा निर्धारित करें

कई बार बच्चा ऐसी चीजों की मांग करने लगता है जिनकी उसको जरूरत भी नहीं है या जिनका उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। उदाहरण के लिए बच्चे मीठा खाने की जिद करते हैं, मोबाइल फोन पर गेम खेलने की जिद्द करते हैं या ज्यादा समय तक टीवी देखने की जिद्द करते हैं, तो इसके लिए आप उनको मना करने की बजाय उन चीजों का प्रयोग करने की समय सीमा निर्धारित कर दें। अगर वो अपनी पसंद का भोजन करना चाहते हैं, तो उसके लिए एक दिन या दिन का कोई विशेष समय तय कर दें। बच्चे को उसके मनपसंद काम उसी समय विशेष या दिन विशेष पर करने के लिए कहें। इससे बच्चा आत्मसंतोषी बनेगा और संभव है कि धीरे-धीरे वो गलत लगने वाली आदतों या डिमांड को छोड़ दे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती