न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान ने ट्रंप की हत्या की दो बार कोशिश की, नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दो बार कोशिश की थी। ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका है और नेतन्याहू ने खुद को भी उनका निशाना बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 8:44:49

ईरान ने ट्रंप की हत्या की दो बार कोशिश की, नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को एक बड़े और चौंकाने वाले दावे में कहा कि ईरान के इस्लामी शासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए एक बड़ा खतरा माना है और इसी कारण उनकी हत्या करने की कोशिश की है। पीएम नेतन्याहू ने खुलासा किया कि ईरान ट्रंप को अपने एजेंडे में बाधक मानता है और इसलिए उन्हें खत्म करना चाहता है। उन्होंने कहा, "ट्रंप उनके लिए दुश्मन नंबर एक हैं और यह बात ईरान के इरादों को साफ दर्शाती है।"

नेतन्याहू ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक निर्णायक और स्पष्ट नीति अपनाने वाले नेता हैं। उन्होंने कभी भी उन लोगों की तरह ईरान से नर्मी से बात नहीं की जो कि समझौतावादी रुख अपनाते हैं। इसके विपरीत, ट्रंप की सख्ती ने ईरान के परमाणु इरादों को चुनौती दी। उनकी नीति के कारण ईरान को यूरेनियम समृद्ध करने का खुला मौका नहीं मिला, जो पहले मिल जाया करता था।

ईरान अब परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब

फॉक्स न्यूज को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टें पूरी तरह सटीक और भरोसेमंद थीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान अब परमाणु हथियार बनाने की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वो यूरेनियम से परमाणु बम बनाने की स्थिति में आ चुके हैं। यहां तक कि वे एक महीने के भीतर न्यूक्लियर टेस्ट कर सकते थे और आने वाले एक साल के भीतर उनके पास परमाणु हथियार तैयार हो जाते।

ट्रंप की हत्या की दो बार कोशिश की गई

इजराइली प्रधानमंत्री ने हिजबुल्ला और हमास जैसे संगठनों की ओर संकेत करते हुए दावा किया कि ईरान ने अपनी छद्म ताकतों के माध्यम से दो बार ट्रंप की हत्या कराने की योजना बनाई थी। नेतन्याहू ने कहा, "ट्रंप, ईरान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। वही ट्रंप, जिनके खिलाफ अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वे ही लोग हैं जो बेरुत में 241 अमेरिकी सैनिकों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। जिन्होंने इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ साजिशें रचीं, वाशिंगटन के होटलों में धमाके किए और खुलेआम अमेरिकी झंडे जलाए।"

नेतन्याहू बोले – ट्रंप का जूनियर पार्टनर हूं, मुझे भी मारना चाहते थे

इसी इंटरव्यू में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि अब सवाल यह है कि क्या हम ऐसे लोगों के हाथों में परमाणु हथियार देखना चाहते हैं? क्या हम चाहते हैं कि ऐसे एटमी बम हमारे शहरों में गिरें? नहीं, हमें यह हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी सिर्फ खुद को बचाना नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर दुनिया को भी इस खतरे से आगाह करना है और सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।

नेतन्याहू ने यह भी खुलासा किया कि ईरान की साजिश का एक और लक्ष्य वह स्वयं थे। उन्होंने कहा, "ट्रंप को तो मारना ही चाहते थे, साथ ही मुझे भी खत्म करना चाहते थे। मैं ट्रंप का जूनियर पार्टनर हूं और यह लड़ाई हम दोनों की है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत