न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान-इज़रायल संकट के बीच महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में रेट स्थिर पर पाकिस्तान बेहाल

ईरान-इज़रायल टेंशन के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जबकि भारत में फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। जानें कौन से शहरों में सबसे सस्ता मिल रहा है पेट्रोल-डीजल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 9:08:45

ईरान-इज़रायल संकट के बीच महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में रेट स्थिर पर पाकिस्तान बेहाल

ईरान-इज़रायल के बीच लगातार बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। इस बढ़ती भू-राजनीतिक अशांति के कारण क्रूड ऑयल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिससे वैश्विक आर्थिक असंतुलन की आशंका और गहराती जा रही है। इस बीच पाकिस्तान की आम जनता पर दोहरी मार पड़ी है। वहां पेट्रोल के रेट में एक बार फिर 4.80 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि डीजल में 7.95 रुपये प्रति लीटर की जबरदस्त वृद्धि हुई है।

पाकिस्तान में आज के दिन पेट्रोल-डीजल के दामों को आधिकारिक रूप से अपडेट किया गया। शेल की वेबसाइट के अनुसार अब पेट्रोल की कीमत 258.43 रुपये और डीजल की कीमत 262.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो वहां की जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

वहीं दूसरी ओर, भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी आज के दिन के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट अपडेट किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है, फिर भी भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर (₹ प्रति लीटर):

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान व निकोबार: ₹82.46

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87

सिलवासा, दादरा व नगर हवेली: ₹92.37

दमन, दमन व दीव: ₹92.55

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94

ऊना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर (₹ प्रति लीटर):

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान व निकोबार: ₹78.05

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38

जम्मू, जम्मू व कश्मीर: ₹81.32

सांबा, जम्मू व कश्मीर: ₹81.58

कठुआ, जम्मू व कश्मीर: ₹81.97

उधमपुर, जम्मू व कश्मीर: ₹82.15

चंडीगढ़: ₹82.44

राजौरी, जम्मू व कश्मीर: ₹82.64

स्रोत: इंडियन ऑयल

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं