न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के साथ ही जीवन संवारने का काम भी करते हैं खेल, बच्चों को मिलती हैं ये सीख

आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो बच्चों को खेल के दौरान सिखाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Sep 2022 12:24:20

सेहत के साथ ही जीवन संवारने का काम भी करते हैं खेल, बच्चों को मिलती हैं ये सीख

बच्चों का बचपन उनके जीवन को संवारने में बहुत मायने रखता हैं। बचपन के समय में बच्चा जो भी सीखता हैं वह उसके साथ जीवनभर रहता हैं। बच्चे अपने बचपन का अधिकतर समय खेल-कूद में गुजारते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खेल बच्चों की सेहत के साथ ही उनका जीवन भी संवारने का काम करते हैं। खेल के दौरान यदि बच्चों का सही तरह से मार्गदर्शक किया जाए तो वे आपके अनुभव से जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें सीख सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जो बच्चों को खेल के दौरान सिखाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

lesson to be learn from games,mates and me,relationship tips

टीम के साथ मजबूत संबंध

चाहे कोई भी गेम हो उसमें दो या दो से ज्यादा टीमें होती हैं। खेलने वाला हर बच्चा भी किसी न किसी टीमा का हिस्सा होता है। ऐसे में जब खेल शुरू होता है तो यहां बच्चा खुद के लिए नहीं बल्कि टीम के लिए खेलता है। आप चाहे किसी भी शहर से आए हों लेकिन जब आप एक टीम का हिस्सा बनते हैं तो आप खुद को नहीं बल्कि अपनी टीम को जिताने के लिए खेलते हैं। यानि कि यहां जीत अहंकार के लिए बल्कि टीम के लिए होती है। यही बात बच्चों को निजी जीवन से भी जोड़कर बताई चाहिए कि आप बड़े होकर अगर ऑफिस में या कहीं भी किसी टीम का हिस्सा बनते हैं तो जीतने की मंशा सिर्फ खुद तक ही सीमित न रखें, बल्कि इसे टीम की जीत समझें। वास्तविक जीवन में हमें एक टीम के रूप में लोगों के साथ काम करने की आवश्यकता है और इस तरह एक सामान्य लक्ष्य की दिशा में काम करते समय विचारों के अंतर को स्वीकार करने की आवश्यकता है।

लगन और मेहनत जरूरी

लाइफ में सबकुछ आसानी से हो जाए ऐसा जरूरी नहीं है। खले में बच्चों को अपना लक्ष्य हासिल करना है तो उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। मिल्खा सिंह इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। उनकी कही हुई एक बात, ‘जब तक मैं अपने पसीने की एक बाल्टी नहीं भर लेता, तब तक मैं रुकता नहीं’। खेल में बलिदान और मेहनत सबसे ज्यादा जरूरी है। इस तरह आप बच्चों को खेल के माध्यम से लगन और मेहनत का पाठ पढ़ा सकते हैं।

जीवन में जोखिम लेना

बच्चों को खेल के माध्यम से यह सिखाना जरूरी होता है कि जोखिम लेने से डरना नहीं चाहिए। हर खेम में रिस्क होता है लेकिन ऐसे में हार को पीछे छोड़ते हुए सफल बनना है लक्ष्य होना चाहिए। बच्चों को जीवन में जोखिम उठाने के बार में विस्तार से सिखाना चाहिए।

lesson to be learn from games,mates and me,relationship tips

आत्म जागरूकता

खेल बच्चों को उनकी सीमाओं को समझने के अलावा उनकी ताकत और कमजोरियों को जानने का भी मौका देता है। खेल के दौरान वे समझते हैं कि वे कितनी दूर तक खुद को ले जा सकते हैं और उन्हें समय की नजाकत को देखते हुए कब रुक जाना चाहिए। बच्चों को बताना चाहिए कि इसी नियम को उन्हें अपने वास्तविक जीवन में भी लागू करना चाहिए। हमसे बेहतर कोई हमारे बारे में नहीं जानता है। इसलिए हमें अपनी कमजोरियों को सही करते हुए अपनी ताकत की दिशा में काम करना चाहिए। साथ ही वक्त की नजाकत को देखते हुए हमें अपना अगला कदम बढ़ाना चाहिए।

हारना है तो शान से हारो

खेल में हार जीत तो आम बात है। जितना जीत को लेकर हम खुशी मनाते हैं, उतना ही हमें हार के लिए भी अपने बच्चों को तैयार करना होगा। किसी भी खेल में हारना विनम्रता को सिखाता है। हार के बाद अपने प्रतिद्वंदी को बधाई देना और शान से सिर उठाकर खेल से बाहर निकलने की भी बात कुछ और ही है। खेल बच्चों को एक ऐसी सीख देता है, जिसमें वो ये सीखते हैं कि जीवन में हमेशा जीत हो ऐसा नहीं हो सकता। बल्कि कई मुकाम में हार और नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। हमें हार को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए और यही बात हमें अपने बच्चों को भी सिखानी चाहिए।

खेल की सच्ची भावना, सीखते रहना

खेल के मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह साहस, धैर्य, सम्मान और विन्रमता को बनाए रखना जरूरी है। जीत और हार की तरह भी जीवन का अच्छा और बुरा समय होता है। खेल में बच्चों को यही सीख आप सिखाइए ताकि वो अपने जीवन की हर मुश्किल घड़ी में खुद को तैयार कर सकें, और उससे निपटने का साहस रखना सीख सकें। क्योंकि सच्ची भावना से खेला जाने वाला खेल सम्मान करना सिखाता है। चाहे वो कोच हो, विरोधी टीम का हो या रेफरी हो। बच्चे में धैर्य और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना सिखाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती