न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के लिए जानना बहुत जरूरी हैं पैसों की अहमियत, आजमाए ये तरीके

आज हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को पैसों की अहमियत समझा सकेंगे।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 4:16:00

बच्चों के लिए जानना बहुत जरूरी हैं पैसों की अहमियत, आजमाए ये तरीके

सभी पेरेंट्स अपने बच्चों से काफी प्यार करते हैं और इसके चलते वे उन्हें जीवन की हर सुख-सुविधाएं देना चाहते हैं। लेकिन इसी के साथ ही बच्चों को उनकी सुख-सुविधाओं पर खर्च हो रहे पैसों का ख्याल होना चाहिए ताकि वे पैसों की अहमियत समझ सकें। जिंदगी जीने के लिए पैसे बहुत जरूरी होते हैं और अगर हम इन्हीं पैसों की बचत और खर्च ठीक तरह से न करें तो तंगी में आ जाते हैं। सिर्फ पैसा आ जाना ही काफी नहीं है। पैसे को संभालकर रखना व उसका सदुपयोग करना भी बहुत जरूरी है। कोरोना के दौरान कई लोगों को यह बात समझ में आ गई हैं। ऐसे में हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे भी इस बात को समझें और पैसों को लेकर फिजूलखर्ची से बचें। आज हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को पैसों की अहमियत समझा सकेंगे।

it is very important for children to know the importance of money try these methods,mates and me,relationship tips

जरूरत या चाहत

बच्चों को पैसों की बचत की वैल्यू बताने का पहला स्टेप है कि आप उन्हें जरूरत और चाहत के बीच फर्क करने में मदद करें। उसे बताएं कि खाने, घर, कपड़े, सेहत और पढ़ाई, ये सब उसकी मूलभूत जरूरते हैं और मूवी की टिकट, चॉकलेट, साइकिल या स्मार्टफोन उसकी चाहत है। आप एक लिस्ट बनाकर उसे दिखाएं कि किस तरह पहले जरूरत और फिर चाहत को पूरा करने पर पैसे खर्च करने हैं। इसके अलावा बच्चे को छोटी सी उम्र से ही ये बताएं कि हम जो चाहते हैं, वो सब कुछ खरीदा नहीं जा सकता है। कभी-कभी हमें अपनी जरूरतों और जरूरी चीजों में चुनाव करना पड़ता है, प्राथमिकताएं तय करनी पड़ती हैं।

पैसों का दें सही हिसाब

अकसर माता-पिता अपने बच्चों को यह सब नहीं बताते कि उनके पास कितने पैसे हैं या वह कितने पैसे इस महीने खर्च कर सकते हैं। ऐसे में बच्चे किसी भी समय कोई कीमती चीज की मांग कर सकते हैं। अगर माता-पिता अपने बच्चे को पहले से ही है बताएंगे कि उनका इस महीने का बजट कितना है और इस बजट के अंदर ही हमें खर्च करना है तो बच्चे सोच समझकर अपनी इच्छा को जाहिर करेंगे। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को मार्केट लेकर जाए और अगर वहां जब बच्चा कई चीजों की मांग करे तो बच्चे को अपने बजट के बारे में समझाएं। साथ ही बच्चे से कहें कि वह किसी एक चीज को खरीद सकता है। इससे न केवल बच्चे को पैसों की जरूरत का एहसास होगा बल्कि चीज खरीदने के लिए सही निर्णय भी ले पाएगा।

it is very important for children to know the importance of money try these methods,mates and me,relationship tips

घर की जिम्मेदारी दें

बच्चों को मनी मैनेजमेंट सिखाने के लिए उन्हें बचपन से ही घर की छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देते रहें। ऐसे में शॉपिंग करने से लेकर राशन और सब्जियों की खरीददारी में बच्चों की हेल्प मांगें। इससे बच्चे महंगाई को ध्यान में रखकर जरूरी चीजों का चयन करना सीख जाएंगे।

गुल्लक लाकर दें

आप अपने बच्चे को 2 गुल्लक लाकर दें। एक गुल्लक वह, जिसमें अपने पैसे इकठ्ठए कर सकता है और एक गुल्लक वह, जिसमें से वह अपने खर्च के लिए पैसे निकाल सकता है। ऐसे में जब आप अपने बच्चों को उनकी पॉकेट मनी दें या बच्चा उन गुल्लक में अपने पैसे जोड़े तो आप बच्चे को समझाएं की बचत वाली गुल्लक को ना छुए और खर्च वाली गुल्लक से ही अपनी जरूरी चीजें की पूर्ति करें। ऐसा करने से बच्चे के पास बचत के पैसे बचे रहेंगे और खर्च के लिए वह खास चीजों को ही चुनेगा।

it is very important for children to know the importance of money try these methods,mates and me,relationship tips

विकसित करें उनकी समझ

जिस तरह से आप घरों में बच्चों की परवरिश करते वक्त उन्हें रिश्तों के बारे में बताते हैं। खेलों के बारे में जानकारी देते हैं, उसी तरह से पैसों को लेकर भी उनकी समझ को विकसित करें। बच्चों के साथ संभव हो तो घर में बजट को लेकर बातचीत करें। उन्हें गुल्लक दें और पैसे जमा करना सिखाएं। अगर आपका बच्चा आपसे पैसों को लेकर बातचीत करता है तो उसे प्यार से अर्थ के बारे में जानकारी दें।

पॉकेट मनी दें मगर हिसाब से

बच्चों को सीमित मात्रा में पॉकेट मनी देने से आप उनमें फाइनेंशियल अवेयरनेस जगा सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने ज्यादा पॉकेट मनी दे दिया तो इससे बच्चे को पैसे की फिजूलखर्च की आदत भी लग सकती है। आप बच्चे से पूछ सकती हैं कि उसने अपने पॉकेट मनी का क्या किया। अगर वह उस पॉकेट मनी की भी सेविंग कर घर के किसी सदस्य के लिए गिफ्ट लाना चाहता है या मम्मी-पापा को कुछ देना चाहता है तो उसकी कोशिशों के लिए उसकी तारीफ करें।

it is very important for children to know the importance of money try these methods,mates and me,relationship tips

बच्चों के लिए बनाएं बचत की डायरी

आप अपने बच्चों को एक डायरी भी लाकर दें, जिसमें वे पूरे हफ्ते या पूरे महीने का बचत लिखें कि उनके बच्चों न कितना पैसा कहां खर्च किया। ऐसे में आप महीने के शुरुआत में ही बच्चों को उसकी पॉकेट मनी दे दें और उसके बाद महीने के अंत में बच्चे से पूरा हिसाब मांगे। बच्चा उस डायरी पर अगर पूरा हिसाब लिखेगा और आपको समझाएगा तो इससे उसके भविष्य में भी यह आदत बनी रहेगी और बच्चे सोच समझकर ही पैसा खर्च करेंगे। बता दें कि बच्चों के अंदर इन आदतों का होना जरूरी है।

उन्हें खुद कमाने दें

इसके लिए आपको बच्चे को कहीं बाहर नहीं भेजना है बल्कि उससे घर के ही कुछ काम करवाएं और उसके बदले में उसे कुछ पैसे दें। इससे बच्चे को समझ आएगा कि पैसा किस तरह मेहनत कर के कमाया जाता है और उसकी कितनी अहमियत है।

it is very important for children to know the importance of money try these methods,mates and me,relationship tips

गैर जरूरी सामानों को फेंकने से रोकें

छोटे बच्चे अक्सर खिलौने, कपड़े या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खराब होने पर उन्हें डस्टबिन में डाल देते हैं। ऐसे में बच्चों को खराब हो गई चीजें दान करने या गैराज में बेचने की आदत डालें। इससे बच्चे खराब सामान की भी वैल्यू समझ पाएंगे और अपनी चीजों को काफी सहेज कर रखना शुरू कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती