न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का होता हैं खिलौनों से अलग ही रिश्ता, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 3:59:01

बच्चों का होता हैं खिलौनों से अलग ही रिश्ता, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

बच्चे किसी भी उम्र के हो उनके मनोरंजन का साथी बनते हैं उनके खिलौने जो सभी को पसंद आते हैं। बच्चों का खिलौनों से अलग ही रिश्ता और लगाव होता हैं जो आसानी से देखा जा सकता हैं। वहीँ खिलौने बच्चों को सीखाने का भी एक जरिया बनता हैं। खेलखेल में ही बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। ऐसे में बच्चों के लिए खिलौने खरीदते समय जरूरी हो जाता हैं कि कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दिया जाए ताकि बच्चों की जरूरत को समझते हुए उनकी पसंद के खिलौने लिए जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

children have a different relationship with toys,keep these things in mind while buying,mates and me,relationship tips

बच्चों के लिए सुरक्षित हो

बच्चे के लिए खिलौने खरीदते समय इस बात का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हो। खिलौने ज्यादा नुकीले न हों इससे बच्चे को चोट लग सकती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि खिलौने बहुत ज्यादा कलरफुल न हों क्योंकि रंगों में केमिकल्स की वजह से खिलौने विषाक्त हो सकते हैं जिससे बच्चे की सेहत को खतरा हो सकता है। इसके साथ ही बच्चे के लिए खिलौने खरीदने से पहले उसकी उम्र को भी ध्यान में रखना ज़रूरी है। उदाहरण के तौर पर तीन साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सिर्फ फोम, फर, कपड़े और रूई के खिलौने ही सुरक्षित होते हैं।

उम्र के उपयुक्त हो

जब भी आप छोटे बच्चों के लिए खिलौना खरीदने जाएं, तो ध्यान रखने वाली सबसे महत्वपूर्ण बात है कि खिलौनों का बच्चे की उम्र के साथ कितनी उपयोगिता है? अगर आप सही खिलौना नहीं लेंगे, फिर आपके बच्चे की रूचि इन खिलौनों के साथ नहीं होगा। इसी बात को दूसरों के बच्चों के लिए भी उपहार खरीदते समय ध्यान देना आवश्यक है। छोटे बच्चों के लिए खिलौनें खरीदते समय उनकी उम्र का ध्यान रखें।

children have a different relationship with toys,keep these things in mind while buying,mates and me,relationship tips

तय करें प्राथमिकताएं

यह भी एक जरूरी टिप है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। आजकल वुडन से लेकर प्लास्टिक तक, सॉफ्ट टॉय से लेकर एजुकेशनल गेम्स तक बच्चों के लिए काफी कुछ अवेलेबल हैं। इसलिए, जब भी आप ऑनलाइन खिलौने खरीदें, तो पहले यह अवश्य तय करें कि आप बच्चे के लिए किस तरह के खिलौने खरीदना चाहती हैं। जब आपके दिमाग में पहले से ही खिलौनों को लेकर रूपरेखा तैयार होती है तो आप बच्चे के साथ बैठकर एक बेहतरीन खिलौना खरीद सकती हैं।

एक्टिविटी को बढ़ावा देने वाले हो

कोरोना के इस दौर में ज़रूरी है कि बच्चे अपना ज्यादा समय घर में भी बिताएं, ऐसे में वीडियो गेम और ब्लॉक्स जैसे खिलौने खरीदने से बेहतर होगा कि ऐसे खिलौनों का चुनाव किया जाए जिससे बच्चे की फिज़िकल एक्टिविटी होती रहे और बच्चा घर में एक जगह बैठने की बजाय खेलते हुए चलता-फिरता भी रहे।

children have a different relationship with toys,keep these things in mind while buying,mates and me,relationship tips

क्रिएटिव थिंकिंग वाले हो

खिलौने बच्चों के साथी हैं। बच्चे अकेले होने पर अधिकतर या तो सो रहे होते हैं, या फिर खिलौनों करे साथ खेल रहे होते हैं। एक साल की उम्र के बच्चे अपनी कल्पना का उपयोग अधिक करते हैं। इसलिए सुनिश्चित करें, कि आप उन्हें जो बेबी टॉयज दे रहे हैं, वे इसे प्रोत्साहित करते हैं ! मसलन, अगर कुछ बिल्डिंग ब्लॉक खरीदेंगे, तो बच्चा जो उसे इधर-उधर बिखेर कर कोई आकृति बनाने की कोशिश करेगा। इससे उनकी रचनात्मकता को बढ़ने का मौका देता है।

सामाजिक मूल्यों की शिक्षा देने वाले हो

खिलौने ऐसे होने चाहिए जो बच्चों को सामाजिक मूल्यों के प्रति शिक्षित कर सकें। बच्चों को बंदूक या तलवार जैसे खिलौने नहीं देने चाहिए न ही चोर, डकैत की वेशभूषा वाले खिलौने ही देने चाहिए। क्योंकि बच्चे खिलौनों से भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं इसलिए ऐसे खिलौने बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालते हैं।

children have a different relationship with toys,keep these things in mind while buying,mates and me,relationship tips

एजुकेट करने वाले हो

बच्चों के लिए ऐसे खिलौने का चुनाव करें जो मनोरंजन के साथ उनको एजुकेट भी कर सके। बच्चों के लिए प्रकृति, साहित्य, विज्ञान और गणित जैसे विषयों से जुड़े खिलौनों को चुने। बच्चों के साथ खेलकर पहले खिलौने के बारे में उनको पूरी जानकारी दें ताकि बच्चा आसानी से समझ सके और बाद में खिलौने के ज़रिये उसको शिक्षा भी मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती