लड़कियों में सबसे पहले ये बातें नोटिस करते हैं लड़के, आप भी जानें

By: Neha Sat, 28 Jan 2023 3:34:28

लड़कियों में सबसे पहले ये बातें नोटिस करते हैं लड़के, आप भी जानें

रिलेशनशिप में आने से पहले कपल एक दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं और इसके लिए वे डेट पर भी जाते हैं। इस दौरान लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे में कई बातें नोटिस करने की कोशिश करते हैं जो उनके मन की उलझनों को सुलझाने का काम करती हैं। जितना लड़कियां लडको को परखती हैं, उतने ही लड़के भी लड़कियों के बारे में जानने की कोशिश करते है। किसी लड़के को डेट करने से पहले लड़कियां उन्हें इंप्रेस करने के लिए अपने लुक पर काफी ध्यान देती हैं। लेकिन इसके साथ ही कई बातें और भी जिन्हें लड़के, लड़कियों में नोटिस करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं।


boys notice these things first in girls you should also know,mates and me,relationship tips

लड़की का स्वभाव

रिश्ते में आने से पहले लड़के लड़कियों का स्वभाव पर काफी गौर करते हैं। वो देखते हैं कि लड़की ज्यादा सीधी, ज्यादा तेज या बहुत गुस्से वाली तो नहीं है। हर बात पर नखरे दिखाने वाली लड़कियां लड़कों को जल्द पसंद नहीं आती हैं। इसलिए बात बढ़ाने से पहले वो लड़की का स्वभाव जानने की पूरी कोशिश करते हैं।

मुस्कुराहट

अक्सर कुछ बातों को बयां करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आपकी छोटी सी हंसी ही आपके दिल के हाल को बता देती है। अगर लड़के से बात करते हुए लड़की हंस देती है तो वो इसका मतलब ये समझ जाते हैं कि वो उनसे बात करने में इच्छुक है।

boys notice these things first in girls you should also know,mates and me,relationship tips

बात करने का अंदाज

हर लड़का चाहता है कि जो उसकी पार्टनर हो, उसके बोलने का अंदाज काफी अच्छा हो। वो जब भी किसी से बात करें, तो अच्छी तरह रिस्पॉन्स करे और मीठा ही बोले। उसकी आवाज अच्छी हो, जब भी वो अपने पार्टनर के साथ कहीं जाए, तो लोग उससे बातें करना पसंद करें।

आत्मविश्वाश

आप चाहें कितनी भी बन-ठन के आई हो लेकिन अगर आप में आत्मविश्वाश नहीं है तो कोई भी आपसे बात करने में हिचकिचाएगा। हालांकि आप चाहें तो अपने आत्मविश्वाश से न सिर्फ डेटिंग पार्टनर को इंप्रेस कर सकती हैं बल्कि एक मजबूत महिला के तौर पर भी खुद को रिप्रेजेंट कर सकती हैं। आपका कॉन्फिडेंट होना लड़कों को सबसे अधिक आकर्षित करता है, इसलिए आप जब भी डेट पर जाएं कॉन्फिडेंट रहें।

boys notice these things first in girls you should also know,mates and me,relationship tips

आदतों पर देते हैं ध्यान

हो सकता है कि हमारी कुछ आदतें अच्छी हों, लेकिन वही आदतें सामने वाले की नजर में गलत भी हो। जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो वो उसमें उसकी आदतें जरूर देखता है। उसकी आदतें अच्छी हैं या बुरी, इस चीज का ध्यान रखने के बाद ही वो बात को आगे बढ़ाने पर सोचता है।

ड्रेसिंग सेंस भी है जरूरी

डेट पर भड़कीले कपड़े पहन कर या फिर अधिक तैयार होकर न जाएँ, क्योंकि आपके ड्रेसिंग को भी नोटिस किया जाता है, इसलिए कुछ ऐसे आउटफिट्स को ट्राई करें जो आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से परफेक्ट हो। भले ही आपने ब्रांडेड कपड़े न पहने हो लेकिन अगर आप अच्छी नहीं दिख रही हैं तो आप डेटिंग पार्टनर का दिल नहीं जीत सकती हैं। डेट पर जा रही हैं तो ऐसे आउटफिट्स को चूज करें जिसे आप अच्छी तरीके से कैरी कर सकती हैं।

boys notice these things first in girls you should also know,mates and me,relationship tips

तन की खुशबू

अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि जब अचानक कोई शख्स पास से गुजरता है और उससे आने वाली भीनी-भीनी खुशबू आपको एक सुखद एहसास दिलाती है। ठीक उसी तरह पहली मुलाकात में लड़के लड़कियों के परफ्यूम या डियो की महक को भी नोटिस करते हैं। खुशबू जो आपके कपड़ों और हाथों से आ सकती है, इसे लड़के अक्सर लंबे वक्त तक याद रखते हैं।

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2023 lifeberrys.com