न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSMSSB : JEN के 1111 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 1111 पदों पर जूनियर इंजीनियर (JEN) भर्ती का नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 5:50:05

RSMSSB : JEN के 1111 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 1111 पदों पर जूनियर इंजीनियर (JEN) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 28 नवंबर से ऑनलाइन एप्लाई कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 27 दिसंबर है। गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 970 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 141 पद शामिल हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

सार्वजनिक निर्माण विभाग (75)

जेईएन सिविल डिग्रीधारक - 36
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारक - 8
जेईएन विद्युत डिग्रीधारक - 23
जेईएन विद्युत डिप्लोमाधारक - 6

जल संसाधन विभाग (255)

जेईएन सिविल डिग्रीधारक - 129
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारक - 112
जेईएन यांत्रिक डिग्रीधारक - 4
जेईएन यांत्रिक डिप्लोमाधारक - 10

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (217)

जेईएन सिविल डिग्रीधारक - 17
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारक - 141
जेईएन यांत्रिक/विद्युत डिग्रीधारक - 10
जेईएन यांत्रिक/विद्युत डिप्लोमाधारक - 49

स्वायत्त शासन विभाग (72)

जेईएन सिविल डिग्रीधारक - 58
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारक - 14

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (28)

जेईएन सिविल डिग्रीधारक - 6
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारक - 22

पंचायती राज विभाग (466)

जेईएन सिविल डिग्रीधारक - 281
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारक - 185

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

जूनियर इंजीनियर सिविल डिग्रीधारी के पद के लिए संबंधित विषय में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। जूनियर इंजीनियर सिविल डिप्लोमाधारी के पद के लिए संबंधित विषय में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा चाहिए। आयु सीमा पर नजर डालें तो यह 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना जरूरी है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग को 600 रुपए का भुगतान करना होगा। राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार और समस्त दिव्यांगजन के लिए यह राशि 400 रुपए रखी गई है।

ऐसे होगा चयन

चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। एग्जाम का आयोजन CBT, टैबलेट आधारित टेस्ट (TBT) या ऑफलाइन, OMR आधारित किया जा सकता है। भर्ती परीक्षा 6 से 11 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जा सकती है। परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा और कुल 120 नंबरों के सवाल पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- यहां रजिस्ट्रेशन करके प्रोफाइल बनाएं।
- डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
- मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?