न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने वाले परेश पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, ‘कनप्पा’ के लिए इन्होंने जताया ‘खिलाड़ी’ का आभार

कुछ समय से परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच विवाद की खबरें चल रही हैं। परेश ने हाल ही ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म अचानक से छोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 May 2025 7:45:09

2 News : ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने वाले परेश पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, ‘कनप्पा’ के लिए इन्होंने जताया ‘खिलाड़ी’ का आभार

कुछ समय से परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच विवाद की खबरें चल रही हैं। परेश ने हाल ही ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म अचानक से छोड़ दी थी। इससे आहत अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को हुए नुकसान के चलते परेश को 25 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस भेज दिया, क्योंकि इसके राइट्स उनके पास ही थे। अक्षय के इस फैसले को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने सही ठहराया था। अब फिल्म से परेश की एग्जिट को लेकर पहली बार अक्षय ने चुप्पी तोड़ी है। अक्षय ने आज मंगलवार (27 मई) को अपनी एक और फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खुलकर बातें कीं।

एक पत्रकार ने परेश के बाहर निकलने पर अक्षय की रिएक्शन पूछी और बोला कि फ्रेंचाइजी छोड़ने के उनके फैसले को कई लोगों ने बेवकूफी भी कहा है। इस पर अक्षय ने कहा कि सबसे पहले मैं यह कहूंगा कि अपने को-स्टार के लिए बेवकूफी जैसा शब्द का इस्तेमाल करना मुझे पसंद नहीं है और यह सही नहीं है। पिछले 32 सालों से हम साथ काम करते आ रहे हैं। परेश एक शानदार कलाकार के साथ-साथ मेरे अच्छे दोस्त भी हैं। मैं उन्हें काफी पसंद भी करता हूं। जो कुछ भी हुआ, अच्छा नहीं हुआ। मगर इन सब बातों के लिए ये सही जगह नहीं है। ये गंभीर मसला है, इसे कोर्ट में ही हैंडल किया जाना चाहिए।

आपसी बातचीत से इसे सुलझाना अब मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि परेश के वकील ने पुष्टि की थी कि फिल्म फ्लोर पर नहीं गई, उन्होंने सिर्फ एक प्रोमो शूट किया और अक्षय के साथ अपने रिश्तों के कारण बिना किसी स्क्रिप्ट के फिल्म के लिए सहमति जाहिर की। परेश ने टर्मिनेशन के साथ अपने साइनिंग अमाउंट को ब्याज के साथ वापस कर दिया और गैर प्रोफेशनल कहे जाने के आरोपों को खारिज किया। बता दें ‘हेरा फेरी’ फिल्म के दोनों पार्ट लोगों को काफी पसंद आए।

'हेरा फेरी' और 'हेरा फेरी 2' में ‘राजू’, ‘श्याम’ और ‘बाबूराव’ की तिकड़ी ने खूब धमाल मचाया। फैंस बेसब्री से फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें तब झटका लगा जब परेश ने फिल्म से निकलने का फैसला किया। देखना है कि अब ‘बाबू भैया’ के किरदार में परेश की जगह कौन लेता है। इसके लिए पंकज त्रिपाठी का नाम आगे आया, लेकिन उन्होंने ऐसा कोई ऑफर मिलने से इंकार किया।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,paresh rawal,actor paresh rawal,akshay paresh,hera pheri 3,houseful 5,vishnu manchu,kannappa

प्रोड्यूसर व एक्टर विष्णु मांचू ने कहा, अक्षय ने 2 बार रिजेक्ट कर दी थी मूवी

अक्षय कुमार तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो विष्णु मांचू की फिल्म ‘कनप्पा’ में नजर आएंगे, जो कि पौराणिक कथा पर आधारित है। कहा जाता है कि ‘कनप्पा’ पहले नास्तिक होते हैं, जो बाद में शिवजी के बड़े भक्त बनते हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें मोहनलाल, प्रभास, विष्णु और अक्षय जैसे स्टार्स हैं। इसमें अक्षय ने शिवजी का रोल अदा किया है और उनके अपोजिट पार्वती के रोल में काजल अग्रवाल हैं।

अब फिल्म के प्रोड्यूसर और लीड एक्टर विष्णु मांचू ने जनसत्ता.कॉम से बात करते हुए खुलासा किया कि अक्षय ने पहले इस फिल्म को दो बार रिजेक्ट कर दिया था। तीसरी बार फोन पर स्क्रिप्ट सुनकर उन्होंने फिल्म के लिए हां किया था। उन्हें मनाने के लिए फिल्म ‘सरफिरा’ की डायरेक्टर सुधा कोंगारा को अप्रोच करना पड़ा था। विष्णु ने कहा कि मैं अक्षय का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं उनको पर्सनली जानता नहीं था। हमारे बीच कोई रिलेशन भी नहीं था फिर भी उन्होंने मेरे लिए इस फिल्म में काम किया। वो एशिया के बड़े सुपरस्टार हैं और उन्होंने मेरी फिल्म में शिवजी का रोल प्ले करने के लिए एक्सेप्ट किया।

मैं सच में उनका शुक्रगुजार हूं। फिल्म की स्टोरी मैंने ही लिखी। लिखने के समय में ही दिमाग में फिगर हो जाता है कि किस रोल के लिए कौन परफेक्ट लगेगा। OMG2 से पहले मैंने उनको शिव के रोल में इमेजिन कर लिया था। उनका बॉडी स्ट्रक्चर और लुक तक एकदम शिवजी की तरह ही लगता है। मैंने उनको जटाधारा में इमेजिन किया तो वो एक दम परफेक्ट लगे। उनका कट आउट अच्छा है एकदम शिवजी के जैसे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी