न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: पंत पर भारी पड़े जितेश शर्मा, LSG को मिली मात, पहला क्वालीफायर खेलेगी RCB

आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एसएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ की तरफ से नाबाद 118 रनों शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 9:36:17

IPL 2025: पंत पर भारी पड़े जितेश शर्मा, LSG को मिली मात, पहला क्वालीफायर खेलेगी RCB

आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एसएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ की तरफ से नाबाद 118 रनों शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

आरसीबी की तरफ से कप्तान जितेश शर्मा ने अंत में 33 गेंदों पर 85 रन ठोक कर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने छह छक्के और आठ चौके लगाए। आरसीबी ने लखनऊ के 227/3 के जवाब में 230/4 बनाकर मैच जीत लिया। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इसके साथ ही वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

RCB को अगर टॉप-2 में रहकर पहला क्वालीफायर खेलना था, तो उसके लिए लखनऊ को इस मैच में हराना बहुत जरूरी था। LSG द्वारा मिले 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने काफी बढ़िया और तेज शुरुआत की। विराट कोहली और फिल साल्ट के बीच 61 रनों की सलामी साझेदारी हुई, इस बीच साल्ट 30 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार 14 रन बनाकर और लियाम लिविंगस्टोन उनसे अगली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। विराट कोहली ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा की नाबाद तेज-तर्रार साझेदारी ने आरसीबी को जीत दिलाई। अग्रवाल ने 23 गेंदों पर 41 और जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 85 रन जड़े।

एलएसजी की तरफ से विलियन ओर्रूक को दो और आकाश महाराज सिंह एवं आवेश खान को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे। टीम की तरफ से मिशेल मार्श और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने बल्लेबाजी पारी की शुरुआत की। टीम को पहला झटका ब्रीट्ज़के (14) के रूप में लगा, जिन्हें तुशारा ने बोल्ड किया। वहीं, मिशेल मार्श ने 181.08 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 67 रनों की तेज-तर्रार शुरुआत दिलाई। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, निकोलस पूरन (13) और अब्दुल समद (1) नॉट आउट रहे।

वहीं, आरसीबी की तरफ से नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिली।

पहला क्वालीफायर खेलेगी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह जीत दर्ज कर पहले क्वालीफायर में जगह पक्की कर ली है। अब 29 जून को पहले क्वालीफायर में उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। बता दें कि पहले क्वालीफायर में खेलने वाली टीमों को फाइनल में जाने के 2 चांस मिलते हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत