न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Reet 2024 : 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म, 27 फरवरी को 41 जिलों में होगी परीक्षा, OMR शीट में पांच ऑप्शन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हो गई। इसके लिए कुल 14 लाख 28 हजार 751 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 1:47:06

Reet 2024 : 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म, 27 फरवरी को 41 जिलों में होगी परीक्षा, OMR शीट में पांच ऑप्शन

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हो गई। इसके लिए कुल 14 लाख 28 हजार 751 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

गौरतलब है कि पिछली बार 15.66 लाख आवेदन आए थे। इस बार पिछले साल की अपेक्षा 1.38 लाख आवेदन कम आए। 2021 से 11 लाख आवेदन कम आए हैं। वर्ष 2021 में 25 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। हालांकि रात 12 बजे तक आवेदन की प्रक्रिया चलने के कारण इनमें मामूली बढ़त हो सकती है। बोर्ड 27 फरवरी को होने वाली रीट की तैयारी में जुटा है।

बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार लेवल 1 के लिए 4 लाख 30 हजार 630 और लेवल 2 के लिए 9 लाख 98 हजार 121 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों में 1 लाख 6 हजार 465 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों के लिए आवेदन किया है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रावधान लागू होने के बाद प्रदेश में यह सातवीं पात्रता परीक्षा है। पहली बार यह परीक्षा 2011 में हुई थी। तब इसका नाम आरटेट था। बाद में 2015 में इसका नाम बदलकर रीट कर दिया गया।

(रीट) 2024 के तहत जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की अंतिम दिनांक 15 जनवरी तक चालान जनरेट कर परीक्षा शुल्क जमा करा दिया, लेकिन आवेदन पत्र नहीं भरा अथवा आवेदन पत्र सबमिट कर प्रिन्ट नहीं लिया है। ऎसे अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 17 जनवरी से 19 जनवरी रात्रि 12 बजे तक आवेदन पत्र भरने अथवा सबमिट कर प्रिन्ट लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। साथ ही ऎसे अभ्यर्थी जिन्होंने राज्य सरकार सरकार द्वारा निरस्त किए गए 9 जिलों में परीक्षा केन्द्र प्राथमिकता से भर दिए हैं, वे अपने परीक्षा केन्द्र की प्राथमिकता में निशुल्क संशोधन 17 जनवरी से 19 जनवरी तक कर सकते हैं।

सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरने में त्रुटि की है अथवा त्रुटि रह गई है। इन अभ्यर्थियों को 17जनवरी से 19 जनवरी रात्रि 12 बजे तक संशोधन शुल्क 200 रूपए का चालान बनाकर जमा कराना होगा। चालान वेरिफाई होने के पश्चात संशोधन शुल्क का चालान नम्बर, आवेदन पत्र अथवा रजिस्ट्रेशन क्रमांक, माता का नाम, जन्म दिनांक आदि भरने पर एवं ओटीपी वेरिफाई करने पर आवेदन पत्र खुल जायेगा। अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, मोबाईल नम्बर, परीक्षा का लेवल एवं परीक्षा केन्द्र का प्राथमिकता क्रम में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते है।

सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि एक बार ऑनलाइन आवेदन लॉक करने के बाद उसमें अभ्यर्थियों के स्तर पर संशोधन किया जाना संभव नहीं है। अभ्यर्थी यह तय कर लें कि उन्होंने जो भी जानकारियां फीड की है, वे पूरी तरह सही, स्पष्ट एवं रिकॉर्ड के अनुरूप है। अभ्यर्थी के फीड करते ही सारा डेटा बोर्ड के सर्वर पर सेव हो जाएगा। उसमें अभ्यर्थी के स्तर पर बदलाव नहीं किया जा सकेगा अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक कर परीक्षा शुल्क जमा करवा कर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा कराने के बाद ही आवेदन की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

रीट में ऐसा पहली बार हुआ

—इस बार फॉर्म के 5 पार्ट कर दिए गए हैं ताकि जो पार्ट भर देंगे वह सेव हो जाएगा।

—इस बार अभ्यर्थियों को चार की जगह ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन दिए जाएंगे।

—पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं।

—REET 2024 में आवेदन करने की लास्ट डेट से एग्जाम में 43 दिन का ही समय है।

—इस बार 41 जिलों में परीक्षा सेन्टर बनेंगे, जबकि अब तक 33 जिलों में ही बनते आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता