न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में 19 जून से मानसून की धमाकेदार एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और वातावरण में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 9:44:06

यूपी में 19 जून से मानसून की धमाकेदार एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और वातावरण में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेशवासियों के लिए एक राहतभरी सूचना साझा की है—इस बार मानसून तय तारीख से पहले ही उत्तर प्रदेश में दस्तक देने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 19 जून से मानसून राज्य में सक्रिय हो जाएगा।

आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज (बुधवार) को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे अगले 48 घंटों के भीतर वहां के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी यूपी को भी अपनी चपेट में ले लेगा, जिससे 19 और 20 जून को पूरे राज्य में व्यापक बारिश होगी।

19 जून से यूपी में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो जाएगी। इसके बाद 22 जून तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मंगलवार को उरई में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बांदा, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर राज्य के सबसे गर्म जिले रहे।

आज शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली और अमेठी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर और वाराणसी में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र जिलों में लगभग सभी स्थानों पर बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। ऐसे में आम जनता को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल