Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देना चाहते हैं घर की दीवारों को आकर्षक लुक, यहां से जानें इसके आईडिया

अगर घर की रौनक बढ़ाने और दीवारों को सजाने के लिए आप किसी बेहतरीन आइडिया की तलाश में हैं तो आज इस कड़ी में हम इससे जुड़ी जानकरी लेकर आए हैं जो आपके बहुत काम आएगी। तो आइये जानते हैं इन वॉल डेकोरेशन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 May 2022 7:15:16

देना चाहते हैं घर की दीवारों को आकर्षक लुक, यहां से जानें इसके आईडिया

जब भी घर की सजावट की बात की जाती हैं तो लोग कई चिजोंपर ध्यान देते हैं लेकिन दीवारों को भूल जाते हैं जबकि घर का सबसे ज्यादा दिखने वाला हिस्सा ये दीवारें ही हैं। पेंट के अलावा इन दीवारों को विभिन्न तरीकों से आकर्षक लुक दिया जा सकता हैं। बेहतरीन आईडिया के साथ कम बजट में इन्हें नया टच दे सकते हैं। दीवार पर कोई थीम डिजाइन आपके घर को हटकर दिखाने का काम करेगी। अगर घर की रौनक बढ़ाने और दीवारों को सजाने के लिए आप किसी बेहतरीन आइडिया की तलाश में हैं तो आज इस कड़ी में हम इससे जुड़ी जानकरी लेकर आए हैं जो आपके बहुत काम आएगी। तो आइये जानते हैं इन वॉल डेकोरेशन टिप्स के बारे में...

wall decor tips,household tips
ओवरसाइज्ड पेंटिंग या फोटोग्राफ

एक बड़ी पेंटिंग या फोटोग्राफ ध्यान आकर्षित करेगा और छोटे स्पेस में भी एक टोन सेट करेगा। मिनिमलिस्ट स्पेस में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो ट्राई करें या वाइब्रेंट एब्सट्रेक्ट पीस के साथ रंग जोड़ें। पुराने फ्रेम से दीवार सजाने के लिए कोई महंगी पेंटिंग खरीदने के बजाय आप प्रिंटेड वॉलपेपर, हाथ से बनी पेंटिंग, पैच वर्क जैसा कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। लिविंग रूम व स्टडी रूम में इस तरह का प्रयोग काफी फबेगा।

कट वर्क का इस्तेमाल

एक साइज के कई गोल पैच, या एक जैसे आकार के पैच को बड़े से कार्डबोर्ड पर चिपकाएं। इसे आप पलंग के ऊपर बेडरूम में लगाकर बेडरूम को डिजाइनर बना सकते हैं।

गैलरी वॉल

गैलरी वॉल जैसा शानदार कोई आइडिया नहीं है। आर्ट या फोटोग्राफ्स का कलेक्शन डिस्प्ले करें या वॉल हैंगिंग एड करें। बड़े स्पेस का इल्यूज़न बनाने के लिए गैलरी को सीलिंग तक तैयार करें। यदि आपको कुछ रचनात्मक चीज़े पसंद है तो आप किसी एक दीवार पर एक बड़ी कैनवास पेंटिंग या आर्ट के कुछ छोटे टुकड़े लगा सकते हैं। अगर आप सस्ते पेंटिंग लेना चाहते है तो प्रिंटेड कैनवास ले सकते हैं और यदि आपको असली चीजें पसंद हैं तो आप किसी कलाकार से पेंटिंग बनवा सकते हैं या पेंटिंग गैलरी से असली हाथ से पेंट की हुई कैनवास पैंटिंग खरीद सकते हैं। wall decor tips,household tips तैयार करें एक्सेंट वॉल

दीवारों पर ऑब्जेक्ट्स डिस्प्ले करने के अलावा, दीवारों को खुद सजाने का सोचें। एक्सेंट वॉल तैयार करने के लिए ब्राइट और बोल्ड कलर ट्राय करें या वॉलपेपर, स्टेंसिलिंग या अन्य डेकोरेटिव पेंट टेक्निक के साथ पैटर्न तैयार करें। ये डेकोरेटिव एक्सेंट छोटे से स्पेस में भी बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।

वॉलपेपर की लें मदद

बाजार में बहुत सारे प्रकार के वॉलपेपर के विकल्प उपलब्ध हैं अपनी पसंद या परीक्षण के अनुसार हम दीवार की सजावट के लिए वॉलपेपर का चयन कर सकते हैं, कमरे की किसी एक दीवार पर वॉलपेपर कमरे के माहौल में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसके अलावा, आप अपने कमरे की थीम के अनुसार एक कस्टमाइज़ वॉलपेपर भी बनावा सकते हैं वॉल डेकोरेशन के लिए रेडी पोस्टर या कस्टमाइज़ पोस्टर भी एक अच्छा विकल्प होता हैं।

फेब्रिक शोकेस करें

कोई टेपेस्ट्री या वॉल हैंगिंग दीवारों के कलर और पैटर्न को निखारेगा और साथ ही एक न्यूट्रल स्पेस में एक सॉफ्टनेस भी जोड़ता है। विंटेज स्कार्फ या अन्य सुंदर टेक्स्टाइल्स की फ्रेमिंग करें। फ्रेम की गई पेंटिंग्स की बजाए किसी और घर में अगर ले जाना हो तो यह ज्यादा आसान रहता है।

मिरर भी आएगा काम

मिरर प्रकाश को रिफ्लेक्ट करता है और छोटे से स्पेस को बड़ा और चमकदार बनाने में मदद करता है। ओवरसाइज्ड मिरर को लटकाएं या सैलून स्टाइल में कई छोटे-छोटे पीस डिस्प्ले करें।


wall decor tips,household tips शेल्फ इंस्टॉल करें

यदि आपके पास बुकशेल्फ़ के लिए फ्लोर स्पेस खत्म हो गई है, तो अपने कलेक्शन को दीवार पर ले जाएं। अस्थायी अलमारियों को इंस्टॉल करें और हार्डकवर, छोटे स्कल्पचर डिस्प्ले करें।

स्टिकर्स का करें इस्तेमाल

विनाइल से बने स्टिकर्स भी काफ़ी टिकाऊ डेकोरेशन आइटम हैं जिनका उपयोग किसी दीवार पर कुछ सजावटी काम करने के लिए किया जाता है, इन वॉल स्टिकर्स को दीवारों पर चिपकाया जा सकता है। ये ज्यादा महंगे नहीं होते हैं, हम कह सकते हैं कि ये डेकोरेशन में इस्तेमाल होने वाली सबसे सस्ती चीज हैं। आपकी पसंद या परीक्षण के अनुसार कई प्रकार के स्टिकर ऑनलाइन खरीद सकते हैं, और दीवार की सजावट के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल भी आप कर सकते है।

प्लेट्स लगाएं

जब आप शो ऑफ कर सकते हैं, तो फाइन चाइना क्रॉकरी को अपने कैबिनेट में क्यों छिपाएं? अपने पसंदीदा डिशेज़ और सर्विंग प्लेटर्स को डिस्प्ले करने के लिए वायर प्लेट हैंगर का इस्तेमाल करें।


राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology