न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर बनाकर लगाएं यह एंटी हेयर फॉल सीरम, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा

बालों का झड़ना रोकने और हेयर फॉल को रिवर्स करने के लिए घर पर बनाएं यह सीरम। मेथी और प्याज से बना यह नेचुरल सीरम बालों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को पोषण देता है। जानें इसे बनाने और लगाने का सही तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 4:08:55

घर पर बनाकर लगाएं यह एंटी हेयर फॉल सीरम, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा

आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। चाहे महिलाएं हों या पुरुष, गिरते बाल हर किसी के लिए चिंता का कारण बनते हैं। ऐसे में बार-बार टेंशन लेने या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की बजाय, एक असरदार घरेलू नुस्खा अपनाकर हेयर फॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं तो यह खास हेयर सीरम घर पर बनाएं, फ्रिज में स्टोर करें और रोजाना इस्तेमाल करें। यह बालों को जड़ से मजबूत करेगा और पोषण भी देगा। आइए जानें इस एंटी हेयर फॉल सीरम को बनाने और लगाने का तरीका।

एंटी हेयर फॉल सीरम बनाने के लिए जरूरी सामग्री:

आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी:

मेथी दाना
प्याज
पानी

बनाने की विधि:


दो चम्मच मेथी दाने को एक लीटर पानी में रातभर के लिए भिगो दें। अगली सुबह उसी पानी को मेथी सहित धीमी आंच पर उबालें। जब यह पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें और मेथी को अच्छे से मसल लें। अब इस मिश्रण को किसी कांच की बॉटल में छान लें।

अब प्याज को छीलकर पीस लें और किसी सूती कपड़े से छानकर उसका रस अलग कर लें। इस रस को पहले से तैयार मेथी वाले उबले पानी में मिला दें। इसे एक कांच की बोतल या स्प्रे कंटेनर में स्टोर करें। अगर स्प्रे बॉटल नहीं है, तो किसी कटोरी में भी इसे रखा जा सकता है।

सीरम लगाने का सही तरीका:

- सबसे पहले बालों को शैंपू से धोकर अच्छे से साफ कर लें।
- फिर एक कॉटन बॉल को सीरम में डुबोकर बालों की जड़ों में लगाएं।
- विशेष रूप से वहां लगाएं जहां से बाल ज्यादा झड़ रहे हों – जैसे क्राउन एरिया और फोरहेड के पास की हेयरलाइन।
- सीरम को लगाने के बाद कुछ घंटों तक छोड़ दें।
- अगर आप इसे रोजाना नहीं लगा सकते तो सप्ताह में कम से कम 3 से 4 बार जरूर इस्तेमाल करें।

नियमित रूप से इस सीरम के उपयोग से बालों का झड़ना कम हो सकता है और बालों को मजबूती व पोषण मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?